2003 Voter List Jharkhand: jharkhand voter list 2003 pdf download

5/5 - (1 vote)

जोहर साथियों, आज के इस लेख में हम आप लोगों को बताने वाले हैं कि आप लोग अपने मोबाइल फोन से 2003 Voter List Jharkhand किस प्रकार से डाउनलोड कर सकते हैं। SIR वेरिफिकेशन के लिए 2003 के वोटर लिस्ट में नाम होना बहुत ही जरूरी है। तो कैसे आप कैसे 2003 का वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं, भाग संख्या कैसे पता कर सकते हैं यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

विषय सूची

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

2003 voter list jharkhand क्यों जरूरी है?

दोस्तों बहुत सारे लोग ऑनलाइन झारखंड 2003 का वोटर लिस्ट डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। SIR का जो वेरिफिकेशन किया जा रहा है जिसमें 2003 का वोटर लिस्ट मांगा जा रहा है। अगर आपका 2003 का वोटर लिस्ट नहीं मिल पा रहा है, अगर आपका 2003 में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इन्हीं समस्याओं को देखते हुए 2003 Voter List Jharkhand का आप लोग कैसे डाउनलोड कर सकते हैं वो भी भाग संख्या के साथ आप मोबाइल से, इसकी पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि इस लेख को पूरा पढ़ें और ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी को हमेशा प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन करें लिंक नीचे दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: श्रमधन कार्ड की पूरी जानकारी और बनाने के लिए पढ़ें पूरी जानकारी

2003 की वोटर लिस्ट क्यों महत्वपूर्ण है?

उम्र प्रमाण (Age verification)
सरकारी जांच के लिए पुराना रिकॉर्ड
जमीन-जायदाद विवाद में पहचान प्रमाण
पारिवारिक वंशावली रिकॉर्ड (Family lineage)
ऐतिहासिक डेटा / रिसर्च कार्य

2003 voter list jharkhand डाउनलोड करना क्यों जरूरी है?

दोस्तों झारखंड में SIR की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए सभी बीएलओ को आदेश भी मिल चुका है। बीएलओ घर-घर जाकर के वोटर कार्ड वोटर लिस्ट का मिलान भी कर रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि इस एसआईआर का पूरी प्रक्रिया में 2003 का वोटर लिस्ट को रेफर किया जा रहा है। लेकिन सबसे पहले तो 2003 का वोटर लिस्ट डाउनलोड नहीं होता था इसके अलावा सभी लोगों को भाग संख्या पता ही नहीं था। लोगों को पता ही नहीं था कि 2003 में हमारा भाग संख्या क्या था।

भाग संख्या कैसे पता करें?

दोस्तों बहुत ही आसान तरीका है भाग संख्या पता करने का कि 2003 में आपका भाग संख्या कितना था।  आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप कि 2003 का भाग संख्या आपको आसानी से कैसे मिल पाएगा।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में गूगल क्रोम ओपन कर लेना है और सर्च बॉक्स में टाइप करना है “Search in Electoral Roll”
  • सर्च रिजल्ट में सबसे पहले जो वेबसाइट आएगी उसके ऊपर क्लिक कर देना है, आपकी सुविधा के लिए हमने सभी लिंक नीचे Most Important Links के सेक्शन में दिए हुए हैं।
  • यहां पे आपको सबसे पहले आईडी कार्ड का जो एपिक नंबर होता है वह डालना है।
  • उसके बाद आपको अपना स्टेट सेलेक्ट करना है (जिस जिला के आप रहने वाले हैं के आप रहने वाले हैं)
  • जिला सेलेक्ट करने के बाद नीचे जो कैप्चा दिया गया है इस कैप्चा को इस बॉक्स में फिल करना है और सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • सर्च करते ही आपके सामने रिजल्ट आ जाएगा जिसमें आपका  नाम, एज, आपके रिलेटिव का नाम आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको View Details के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां पर आपको मतदाता का विवरण, माता-पिता का नाम  जेंडर सारा चीज आ जाएगा।
  • यहां पर आपको मौजूद भाग संख्या (2024-25) भी दिखाई देगा।
  • लेकिन आपको तो भाग संख्या चाहिए 2003 का तो यहां पे आपको राइट साइड में चुनाव से संबंधित रिस्पांसिबल पर्सन का नंबर दिया गया है।
  • इसमें आपको डीओ का नाम, ईआरओ का भी नाम और बीएलओ का भी नाम रहेगा।
  • यहां पर जितने भी नंबर दिए गए हैं सभी एक्टिव मोबाइल नंबर है, अब आपको बीएलओ को फोन करके पूछना है कि 2003 में आपका मतदान केंद्र का भाग संख्या पार्ट नंबर बूथ नंबर कितना था।
  • बीएलओ फ़ौरन आपको इसकी जानकारी देंगे क्योंकि उसके पास सही और सटीक जानकारी हमेशा रहती है।
  • ऊपर दिए गए प्रक्रियाओं का पालन करके आप अपना भाग संख्या आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Most Important Links

विषयविवरण
भाग संख्या के लिएयहां क्लिक करें
वोटर लिस्ट डाउनलोड करनेक लिएयहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुपज्वॉइन करें
टेलीग्राम चैनलज्वॉइन करें

2003 Voter List Jharkhand डाउनलोड करने की प्रक्रिया

दोस्तों बताए गए तरीके से पता चल गया कि आपका 2003 में
भाग संख्या कितना था। अब आपको डाउनलोड करना है तो चलिए इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जानते हैं:

  • सबसे पहले आपको अपने डिवाइस में गूगल क्रोम ओपन कर लेना है और सर्च करना है “2003 voter list jharkhand”
  • सर्च रिजल्ट में जो सबसे पहली वेबसाइट आएगी उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने वोटर लिस्ट डाउनलोड करने की वेबसाइट खुल जाएगी।
  • यहां पर आपको Select Roll Type में “Electroal Rool 2003” सेलेक्ट करना है।
  • Select District में अपना जिला सेलेक्ट करना है।
  • उसके बाद “Select AC” अपने विधानसभा को सेलेक्ट करना है।
  • “Select Part” में आपको जो भाग संख्या प्राप्त हुआ है उसे भर देना है।
  • सबसे लास्ट में कैप्चा बॉक्स में दिए गए कैप्चा को सही-सही टाइप करना है और OK के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने 2003 voter list jharkhand का डाउनलोड होने के लिए आ जाएगा आपको “Download” के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर लेना है।
  • आपके फाइल में 2003 का वोटर लिस्ट डाउनलोड हो जाएगा।

2003 Voter List Jharkhand पता करने के अन्य तरीके

अगर आप 2003 Voter List Jharkhand का ढूंढ रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको किसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, जमीन के मामले, उम्र प्रमाण, पारिवारिक रिकॉर्ड या रिसर्च के लिए उस पुरानी वोटर लिस्ट की जरूरत हो।

अगर आप ऊपर बताए गए तरीके से वोटर लिस्ट डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ तरीकों से आप 2003 की झारखंड वोटर लिस्ट प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में नीचे आपको सभी संभव तरीके, जरूरी दस्तावेज, और FAQs बताएंगे ताकि आप आसानी से 2003 की वोटर लिस्ट प्राप्त कर सकें

2003 Voter List Jharkhand कैसे प्राप्त करें? (Step-by-Step Guide)

सरकारी कार्यालय में जाकर पुराने रिकॉर्ड देखें

2003 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है तो, ऑफलाइन रिकॉर्ड कई जगह सुरक्षित रखे जाते हैं।
आप इन कार्यालयों में जाकर पुराने इलेक्टोरल रोल की कॉपी देख सकते हैं:

BLO (Booth Level Officer)

  • अपने क्षेत्र के BLO के पास आमतौर पर पुराने वोटर लिस्ट की फिजिकल कॉपी रहती है।
  • आप उनसे 2003 की वोटर लिस्ट की कॉपी देखने या Xerox लेने की रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

ERO (Electoral Registration Officer) / AERO ऑफिस

  • जिला या विधानसभा स्तर के ERO ऑफिस में पुरानी वर्षवार इलेक्टोरल रोल की फाइलें रखी जाती हैं।
  • रिक्वेस्ट देकर आप 2003 की वोटर लिस्ट देख सकते हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय

  • यहाँ पर 1950 से लेकर वर्तमान समय तक के रिकॉर्ड आमतौर पर सुरक्षित रहते हैं।
  • वहां आपको 2003 की Jharkhand Voter List मिलने की सबसे अधिक संभावना है।

RTI के माध्यम से 2003 Voter List Jharkhand प्राप्त करें

अगर आपको ऑफिस में कॉपी नहीं मिल रही है तो आप RTI Act 2005 के तहत आवेदन करके 2003 की वोटर लिस्ट मांग सकते हैं।

RTI में क्या लिखें?

  • वर्ष: 2003
  • जिला / प्रखंड / पंचायत / बूथ नंबर
  • वोटर लिस्ट की फोटो कॉपी या PDF

RTI कहाँ भेजें?

  • District Election Officer (DEO), Jharkhand
  • या संबंधित Electoral Registration Officer (ERO)

लिस्ट प्राप्त करने की समय सीमा

अगर आप RTI के द्वारा वोटर लिस्ट प्राप्त करने के लिए आवेदन करते हैं तो आपको 30 दिनों के अंदर जवाब मिलता है।

2003 Jharkhand Voter List के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. Aadhar card
  2. पहचान पत्र (ID proof)
  3. पता प्रमाण (Address proof)
  4. RTI आवेदन (अगर RTI लगा रहे हैं)
  5. Booth Number / Assembly Constituency जानकारी (अगर उपलब्ध हो)

FAQ – 2003 Voter List Jharkhand से जुड़े सामान्य प्रश्न

Q1. क्या मैं 2003 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता हूँ?

उत्तर: हां, 2003 की लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है, आप इसे वोटर लिस्ट दीजिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Q2. BLO से 2003 की लिस्ट मिल सकती है क्या?

उत्तर: हाँ, कई क्षेत्रों में BLO के पास पुरानी बूथ लिस्ट की कॉपी रहती है।

Q3. RTI के जवाब में क्या मुझे PDF कॉपी मिलेगी?

उत्तर: हाँ, आप विशेष रूप से PDF कॉपी का अनुरोध कर सकते हैं।

Q4. वोटर लिस्ट का उपयोग किसके लिए किया जाता है?

उत्तर: उम्र प्रमाण, पहचान सत्यापन, पारिवारिक रिकॉर्ड, कानूनी मामलों और रिसर्च के लिए।

Q5. क्या हर जिले में 2003 की वोटर लिस्ट उपलब्ध रहती है?

उत्तर: अधिकांश जिलों में रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है, लेकिन स्थिति जिला-से-जिला बदल सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

2003 की Jharkhand voter list ऑनलाइन अब उपलब्ध है, इसके अलावा आप इसे BLO, ERO, जिला निर्वाचन कार्यालय या RTI आवेदन के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह लिस्ट कई सरकारी वेरिफिकेशन और कानूनी मामलों में बहुत उपयोगी साबित होती है। अगर आपके पास बूथ नंबर और विधानसभा की जानकारी है, तो आपको लिस्ट तक पहुँचने में और भी आसानी होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment