बिहार सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं के लिए Mukhyamantri Pratigya Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत 12वीं पास, ITI, Diploma, Graduation तथा Post-Graduation योग्यताधारी युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान ₹4000 से ₹6000 तक का मासिक Stipend और स्थान के अनुसार Additional Allowance प्रदान किया जाएगा। कैसे आवेदन करना है, क्या योग्यता है यह जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
Mukhyamantri Pratigya Yojana Kya Hai?
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025: आज के समय में पढ़ाई पूरी करने के बाद भी बहुत से युवा रोजगार की तलाश में भटकते रहते हैं। ऐसे ही युवाओं के लिए अब सरकार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में 3 से 12 महीने तक इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा।
इसके साथ ही हर महीने ₹4000 से ₹6000 तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इतना ही नहीं, अगर कोई युवा अपने गृह जिले या राज्य के बाहर इंटर्नशिप करता है तो उसे अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा। यह योजना युवाओं को न सिर्फ प्रशिक्षण देगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाएगी।
इसे भी पढ़ें: सरकार देगी राज्य की बेटियों को ₹50000 के स्कॉलरशिप
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 overview
| Post Name | Mukhyamantri Pratigya Yojana |
| Post Date | 01/09/2025 |
| Post Type | Sarkari Yojana |
| Scheme Name | Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 |
| Apply Mode | Online |
| Apply Start Date? | September 2025 |
| Department | श्रम संसाधन विभाग |
| Official Website | जल्द जारी किया जायेगा |
योजना के तहत मिलने वाला लाभ
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 का उद्देश्य उन युवाओं की मदद करना है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद भी अनुभव की कमी के कारण नौकरी पाने में कठिनाई महसूस करते हैं। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में 3 से 12 महीने तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इंटर्नशिप अवधि के दौरान सरकार द्वारा युवाओं को ₹4000 से ₹6000 तक मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
साथ ही, यदि कोई अभ्यर्थी अपने गृह जिले या राज्य से बाहर इंटर्नशिप करता है, तो उसे अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा। यह पहल युवाओं को न केवल आवश्यक प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराएगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य भी बनाएगी।
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे युवाओं को प्रैक्टिकल नॉलेज के साथ आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी नौकरी पाने की संभावनाएँ काफी बढ़ जाएंगी। परिणामस्वरूप, राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आएगी और युवा स्वावलंबी होकर अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे।
वित्तीय लाभ
| Qualification | Monthly Stipend | Home District Allowance | Outside Bihar Allowance |
|---|---|---|---|
| 12th Pass | ₹4000 | ₹2000 | ₹5000 |
| ITI / Diploma Holder | ₹5000 | ₹2000 | ₹5000 |
| Graduate / PG | ₹6000 | ₹2000 | ₹5000 |
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 के लिए पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:
- आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है।
- योजना का लाभ उन युवाओं को मिलेगा जिन्होंने इंटर, ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, आईटीआई या डिप्लोमा किया हो।
- केवल बेरोजगार युवा, जो इंटर्नशिप के माध्यम से रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, इसमें शामिल हो सकेंगे।
- विशेष प्राथमिकता आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को दी जाएगी, जो महंगी ट्रेनिंग या इंटर्नशिप का खर्च स्वयं वहन करने में सक्षम नहीं हैं।
- आवेदक के पास सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए, जो उसके आधार कार्ड से लिंक हो, ताकि आर्थिक सहायता की राशि सीधे खाते में भेजी जा सके।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए दस्तावेज
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की प्रति
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Pratigya Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 के लिए आवेदन हेतु सरकार जल्द ही एक आधिकारिक पोर्टल शुरू करेगी। पोर्टल सक्रिय होते ही इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उनसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और बैंक खाते की जानकारी मांगी जाएगी, साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
जिन युवाओं के पास ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे नज़दीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज़ों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन सफल होने पर आवेदक को योजना का लाभ मिलेगा और उसे चुने हुए संस्थान में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा।
निष्कर्ष
Mukhyamantri Pratigya Yojana 2025 बिहार के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करती है, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल अनुभव और कौशल विकास के अवसर भी देती है। यह योजना 18-28 वर्ष के 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, और आईटीआई/डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए डिज़ाइन की गई है, जो अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं। जल्द ही ऑनलाइन आवेदन पोर्टल लॉन्च होने की उम्मीद है, इसलिए सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और नियमित रूप से बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करें। यदि आपके कोई प्रश्न हैं, तो नीचे कमेंट करें, हम आपकी सहायता करेंगे।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 क्या है?
बिहार सरकार ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन पहल की है। मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही सरकार हर महीने ₹4,000 से ₹6,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इतना ही नहीं, यदि किसी युवा का चयन राज्य से बाहर होता है तो उसे अतिरिक्त ₹2,000 की मदद भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत इंटर्नशिप के दौरान कितने रुपए मिलेगे?
इस इंटर्नशिप के अंतर्गत युवाओं को प्रतिमाह 4,000 रुपये से 5,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में आवेदन कैसे करे?
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में आवेदन के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा, क्योंकि सरकार ने अभी तक इस योजना से जुड़ी कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी नहीं की है।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में चयन कैसे होगा?
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत युवाओं को अपनी पसंद के ट्रेड के अनुसार आवेदन करना होगा। इसके बाद सरकार और कंपनियां मिलकर पात्र उम्मीदवारों की सूची तैयार करेंगी, जिसे पोर्टल पर जारी किया जाएगा। सूची में चयनित अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के लिए क्या कोई उम्र की सीमा भी है?
जी हां, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है।

Amresh Singh
अमरेश सिंह एक कंटेंट राइटर हैं, इन्हें सरकारी योजनाओं और इससे जुड़ी जानकारियों पर काम करने का 5 वर्षों का अनुभव है। यह सभी जानकारी को सरल भाषा में लेख के रूप में लिखते हैं, ताकि आम लोगों को योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके। इनके द्वारा लिखे गए लेख लोगों को कल्याणकारी योजनाओं को समझने और उनसे लाभ उठाने में मदद करते हैं।
