Jeevika 2 Lakh Loan Yojana 2025 – पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और ताज़ा अपडेट

4.3/5 - (6 votes)

नमस्कार दोस्तों, आज किस लेख में हम जानेंगे Jeevika 2 Lakh Loan Yojana के बारे में विस्तार से। बिहार की लाखों महिलाओं के खाते में ₹10,000 तो पहुंच चुके हैं। अब एक सवाल सबके मन में है कि कब मिलेंगे वो ₹2 लाख जिन पर टिकी है हजारों महिला की नींव। आईए इस लेख में जानते हैं कि कब मिलेंगे आपको ₹2 लाख और कौन-कौन से दस्तावेज देने पड़ेंगे इन सब के बारे में विस्तार से।

विषय सूची

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jeevika 2 Lakh Loan Yojana 2025

बिहार में चुनाव खत्म हो चुका है और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद के शपथ भी ले लिए हैं। आप सभी लोगों के मन में एक सवाल है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जो सबसे बड़ी किस्त है दूसरी किस्त ₹2 लाख वाला वो कब तक सभी महिला के बैंक खाते में दिया जाएगा।

बिहार सरकार की इस योजना का उद्देश्य था कि हर महिला को आर्थिक तौर पर मजबूत करना। और इसी के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी जिसमें पहली किस्त जो ₹10,000 है वह तो सभी के बैंक खाते में आ गया है, और जिनको 10000 नहीं मिला है उन्हें बहुत जल्दी भेज दिया जाएगा। और यह सब्सिडी के रूप में दिया गया है यह आपसे वापस नहीं लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कन्या उत्थान योजना का स्टेटस चेक करें ऑनलाइन

जीविका 2 लाख लोन कब मिलेगा?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपए सभी लाभार्थियों को दिया ही जा रहा था। लेकिन जैसे ही योजना आगे बढ़ने वाली थी और ₹2 लाख की बड़ी किस्त सभी को मिलने वाला था उसी दौरान बिहार में चुनाव की घोषणा हो गई और आचार संहिता लग गया।

और इसी के चलते दूसरी किस्त का जो पैसा है वो अभी तक रुका हुआ है। बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जिनको ₹10,000 मिला है और  वह रोजगार भी शुरू कर दिए हैं।

क्या ₹2 लाख वापस करने होंगे?

सबसे पहले तो आपको यह जानना जरूरी है कि यह जो ₹2 लाख आपको दिया जाएगा एक लोन के रूप में दिया जाएगा। ऐसा नहीं है कि जिस तरह से ₹10,000 आपको सरकार के द्वारा दिया गया है और उसे रिटर्न नहीं करना है।

यह ₹2 लाख आपको रिटर्न करना पड़ेगा लेकिन यह ब्याज मुक्त लोन रहेगा। इस लोन को आप कई किस्तों में चुका सकते हैं रोजगार शुरू करने के बाद।

बिहार बेरोजगारी के लिए यहां से आवेदन करें

नया अपडेट: क्या सच में 2 लाख रुपये मिलेंगे?

बिहार महिला रोजगार योजना का उद्देश्य छोटे व्यवसायों को बड़ा बनाना है। इस योजना के तहत जिन महिलाओं ने पहले 10,000 रुपये प्राप्त किए और कोई छोटा-मोटा रोजगार शुरू कर चुकी है उन्हें आगे 2,00,000 रुपये तक का नया लाभ दिया जा सकता है।

यह राशि किस्तों में मिलने की संभावना है क्योंकि अभी यह अपडेट अधिकारिक नोटिफिकेशन के इंतजार में है। फिर भी यह खबर ग्रामीण महिलाओं में एक बड़ी उम्मीद जगा रही है।

2 लाख रुपये देने का उद्देश्य

  1. ग्रामीण महिलाओं को बिजनेस शुरू करने में सहायता
  2. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाना
  3. गाँवों में रोजगार बढ़ाना
  4. पलायन कम करना
  5. छोटे उद्यमों को बढ़ावा देना

Jeevika 2 Lakh Loan Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

अगर आप भी दूसरी किस्त लेना चाहते हैं ₹2 लाख तो सबसे पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज को तैयार करके रखना है। यदि इनमें से कोई भी एक दस्तावेज आपके पास नहीं रहता है तो ₹2 लाख का जो लोन है वह पास नहीं होगा।

आइए जानते हैं कि कौन-कौन सा दस्तावेज लगेगा

  1. आधार कार्ड: बैंक खाते से लिंक महिला का आधार कार्ड रहेगा पहचान पत्र के लिए।
  2. डीबीटी ऑन बैंक खाता– ₹2 लाख का यह लोन आपको डीबीटी के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजा जाएगा जिसमें ₹10,000 आपको आया है वही वाला आपको बैंक खाता इसमें लगाना है। 
  3. जीविका समूह की सदस्यता प्रमाण पत्र: जिस जीविका समूह में आप जुड़े हुए हैं उस सदस्यता का प्रमाण पत्र आपको देना है।
  4. निवास प्रमाण पत्र: बिहार निवासी है इसका निवास प्रमाण पत्र।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो: दो से चार फोटो लगेगा तो हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो आपके पास है तो ठीक रहेगा।
  6. मोबाइल नंबर: चालू मोबाइल नंबर जो बैंक में भी जुड़ा हुआ हो और आधार कार्ड में जुड़ा हुआ वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आपके फोन पर जाएगा।   में
  7. पैन कार्ड/वोटर आईडी कार्ड: पहचान प्रमाण के लिए आपसे मांगा जा सकता है हालांकि यह ऑप्शनल है।
  8. व्यवसाय की जानकारी: व्यवसाय से संबंधित बेसिक जानकारी जैसे कि ₹10 हजार आपको मुख्यमंत्री दिए हैं तो इससे आप कौन सा रोजगार शुरू किए हैं।

आपको और कौन-कौन सा दस्तावेज लगेगा? यह जानकारी हम आपको दे ही दिए हैं तो ये सभी दस्तावेज तैयार करके रखिएगा।

Jeevika 2 Lakh Loan Yojana के कौन पात्र होंगे?

1. पहले 10,000 रुपये प्राप्त करने वाली महिलाएँ, यह लाभ प्राथमिक रूप से इन्हीं के लिए है।
2. जीविका SHG समूह की सक्रिय सदस्य, जो महिलाएँ समूह की मीटिंग में भाग लेती हैं।
3. गरीब और निम्न आय वर्ग, गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को प्राथमिकता दी गई है।
4. बिजनेस करने की इच्छा जैसे: दुकान, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, सब्ज़ी कारोबार या पशुपालन इत्यादि।
5. दस्तावेज़ पूरे होने चाहिए जैसे: आधार, बैंक खाता, समूह ID आदि।

Jeevika 2 Lakh Loan Yojana में कैसे करें आवेदन?

1. अपने जीविका समूह (SHG) की दीदी से संपर्क करें
2. आपका नाम लाभार्थियों की सूची में जोड़ा जाएगा
3. दस्तावेज़ों की जांच होगी
4. व्यवसाय योजना पूछी जा सकती है
5. सभी कागज़ पूरे होने पर बैंक खाते में किस्त भेजी जाएगी

जीविका समूह से जुड़ने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप गाइड

Jeevika 2 Lakh Loan Yojana के फायदे

  1. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
  2. छोटे व्यवसायों को बड़ा करने में आसानी
  3. परिवार की आय बढ़ेगी
  4. ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
  5. ब्याज रहित या कम ब्याज वाले लोन से राहत

कौन लोग Jeevika 2 Lakh Loan Yojana का लाभ नहीं उठा पाएंगे?

  • जिनके पास SHG सदस्यता नहीं है
  • जिन्होंने 10,000 रुपये का लाभ नहीं लिया
  • जिनके दस्तावेज़ अधूरे हैं
  • जिनके बैंक खाते में KYC अधूरी है

सटीक जानकारी के लिए अपने SHG समूह या सरकारी कर्मियों से संपर्क करें।

2 लाख रुपये कैसे मिलेंगे? (संभावित प्रक्रिया)

प्राप्त जानकारी के अनुसार ₹2 लाख राशि दो तरीकों से दी जा सकती है:

1. डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) किस्तों के रूप में।

2. लोन + सब्सिडी मॉडल, कुछ राशि लोन और कुछ सब्सिडी होती है। सरकारी योजनाओं का पैटर्न आमतौर पर इसी तरह का होता है।

किस्तों में राशि कैसे मिलेगी?

2 लाख की कुल राशि इस तरह दी जा सकती है:

पहली किस्त – 50,000 रुपये
दूसरी किस्त – 50,000 रुपये
तीसरी किस्त – 1,00,000 रुपये

यह अनुमान है — अंतिम प्रक्रिया सरकारी नोटिस के बाद ही स्पष्ट होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment