Bihar Ration Card Download : अगर आपका राशन कार्ड खो जाए या खराब हो जाए, तो राशन की दुकान से अनाज लेने में दिक्कत आ सकती है। इसी समस्या को देखते हुए बिहार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के तहत, डुप्लीकेट कार्ड बनने तक राशन कार्ड धारक अपने डिजिटल ई-राशन कार्ड के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार का राशन कार्ड डिजिलॉकर पर उपलब्ध है, लेकिन अभी भी कई लाभार्थियों को इसे डाउनलोड करने की सही प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। इसलिए यहां हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीके से बता रहे हैं कि बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें।
Bihar Ration Card Download करने के लिए किन चीजों की जरुरत पड़ेगी ?
- Bihar Ration Card Download: करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज और जानकारी होना आवश्यक है। इसलिए डाउनलोड प्रक्रिया शुरू करने से पहले, इन आवश्यक चीजों को अपने पास तैयार रखें।
- सबसे पहले आपके पास डिजिलॉकर पर अकाउंट होना चाहिए। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो राशन कार्ड डाउनलोड करने से पहले “डिजिलॉकर अकाउंट कैसे बनाएं” से जुड़ी जानकारी पढ़कर अपना अकाउंट बना लें।
- आपके पास राशन कार्ड का नंबर होना चाहिए।
- आपके मोबाइल में डिजिलॉकर (DigiLocker) ऐप इंस्टॉल होना चाहिए। यदि यह इंस्टॉल नहीं है, तो आप इसे यहां दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं – DigiLocker App Download.
- ऊपर बताये गए ये तीनों चीजें रेडी होने के बाद आप सिर्फ 2 मिनट में अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। तो चलिए अब हम डाउनलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में स्टेप By स्टेप आपको बताते है।
बिहार का राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें ऑनलाइन ?
1. DigiLocker एप्प में लॉगिन करें
बिहार का राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप खोलें। फिर Sign In विकल्प चुनें और अपने आधार नंबर, ओटीपी तथा सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें।
2. Search आइकॉन को सेलेक्ट करें
डिजिलॉकर ऐप में लॉगिन करने के बाद आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा। अब राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए Search आइकॉन पर टैप करें, जैसा कि स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।
3. Ration Card टाइप करके सर्च करें
इसके बाद, ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में Ration Card टाइप करें और फिर कीबोर्ड पर मौजूद सर्च आइकॉन पर टैप करके खोजें।
4. अपने राज्य Bihar का नाम चुनें
सर्च करने के बाद राज्यों की सूची दिखाई देगी। इसमें से Bihar को ढूंढकर सेलेक्ट करें।
5. जिला और राशन कार्ड नंबर एंटर करें
इसके बाद, आपके आधार कार्ड के अनुसार आपका नाम दिखाई देगा। यहां पहले अपने जिले का नाम चुनें, फिर राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और अंत में Get Document बटन पर क्लिक करें।
6. Issued सेक्शन में Ration Card को चुनें
राशन कार्ड नंबर दर्ज करके सबमिट करने पर, कुछ समय प्रोसेस होने के बाद आपका राशन कार्ड Issued सेक्शन में दिखाई देगा। यहां डॉक्यूमेंट लिस्ट में से Ration Card को चुनें।
7. बिहार राशन कार्ड डाउनलोड करें
राशन कार्ड चुनने के बाद आपका डिजिटल राशन कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। यह बिहार खाद्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सरकारी कार्ड है। यहां मौजूद Download आइकॉन पर क्लिक करके आप अपना राशन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
इस तरह, डिजिलॉकर के माध्यम से आप घर बैठे बिहार के किसी भी जिले का राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। यदि डाउनलोड करते समय आपको कोई समस्या आती है, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमें लिखें। हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।
सारांश :
बिहार राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट खोलकर लॉगिन करें। फिर सर्च बॉक्स में Ration Card टाइप करके खोजें और राज्य के रूप में Bihar चुनें। इसके बाद अपना जिला सिलेक्ट करें, राशन कार्ड नंबर दर्ज करें, और Issued सेक्शन में जाकर अपना डिजिटल राशन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें।

Rohit Kumar
रोहित कुमार एक कंटेंट राइटर हैं, इन्हें सरकारी योजनाओं और इससे जुड़ी जानकारियों पर काम करने का 3 वर्षों का अनुभव है। यह सभी जानकारियों को सरल भाषा में लेख के रूप में लिखते हैं, ताकि आम लोगों को योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके।
