Abua Awas Yojana Jharkhand 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ एवं पूरी जानकारी

Rate this post

Abua Awas Yojana Jharkhand राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी आवास योजना है, जिसका उद्देश्य उन गरीब और बेघर परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है जो किसी कारणवश प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ नहीं ले पाए। “अबुआ” शब्द स्थानीय भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है अपना घर। यह योजना विशेष रूप से झारखंड के ग्रामीण, आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

विषय सूची

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Abua Awas Yojana 2026 Overview :-

योजना का नामAbua Awas Yojana
योजना मंत्रालयझारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग
संचालकझारखण्ड सरकार
लाभार्थीराज्य के गरीब तथा बेघर नागरिक
लाभ3 कमरों का पक्का मकान
उद्देश्यगरीब तथा बेघर नागरिक को आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन का तरीका
ऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटclick here

Abua Awas Yojana Jharkhand क्या है?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सहायता प्रदान करना है। इन योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

हाल ही में, 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी पात्र नागरिकों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी परिवार बेघर न रहे और सभी को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिले।

झारखंड मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जाएगा जिनको PM Awas Yojana का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। राज्य के सभी वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। लगभग राज्य के 8 लाख लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाना है 2026 तक, बाकी और अधिक जानकारी के लिए लेख को आगे पढ़ें।

इसे भी पढ़ें:- अबुआ आवास योजना के फॉर्म डाउनलोड यहां से करें

Abua Awas Yojana का उद्देश्य

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अबुआ आवास योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, जिनके पास अब तक रहने के लिए स्थायी आवास नहीं है या जो आर्थिक तंगी के कारण अपना घर नहीं बना पाए हैं।

खासकर वे परिवार, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, इस योजना के तहत तीन कमरों का पक्का मकान प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल से न केवल झारखंड राज्य की बुनियादी संरचना मजबूत होगी, बल्कि हर गरीब नागरिक की रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत जरूरतें भी पूरी की जा सकेंगी।

अबुआ आवास योजना झारखंड ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नियंत्रित की जा रही है इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक राज्य के 8 लाख गरीब परिवारों को आवास वितरण यानी उपलब्ध करने का लक्ष्य है।

Abua Awas Yojana और PM Awas Yojana में अंतर

बिंदुAbua Awas YojanaPM Awas Yojana
राज्यझारखंड सरकारकेंद्र सरकार
लाभार्थीPMAY से छूटे लोगBPL परिवार
राशि2 लाख₹1.20–1.30 लाख

Abua Awas Yojana की विशेषताएं

झारखंड सरकार के द्वारा अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरे का पक्के मकान के निर्माण हेतु ₹2,00,000 अलग-अलग 4 किस्त में दिए जाएंगे। पहले किस्त में सहयोग राशि के 15% यानी 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिससे प्लिंथ यानी नींव तक का काम किया जाएगा। इसके बाद दूसरे किस्त में सहयोग राशि का 25% यानी ₹50,000 दिए जाएंगे जिसमें लिंटर तक काम किया जाएगा।

इसके बाद तीसरी किस्त में सहयोग राशि का 50% यानी₹100000 दिया जाएंगे। जिसमें छत के ढलाई से लेकर दरवाजा खिड़की लगवाना होगा। इसके बाद चौथी किस्त में 10% यानी ₹20000 दिए जाएंगे जिसमें आवास पूर्णता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा।

Abua Awas Yojana के लाभ

  • अबुआ आवास योजना के तहत झारखंड के आवासहीन परिवारों को पक्के मकान प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत हर पात्र परिवार को 3 कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मकान निर्माण के लिए सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो 4 किस्तों में लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
  • झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत 8 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है ।
  • इसके और लिए 15,000 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है। सरकार का उद्देश्य है कि 2026 तक यह लक्ष्य पूरा कर हर जरूरतमंद परिवार को छत उपलब्ध कराई जाए।

Abua Awas Yojana में कितनी राशि मिलती है?

  • इस योजना के अंतर्गत कुल ₹2,00,000 तक की सहायता दी जाती है।
  • यह राशि घर निर्माण की प्रगति के अनुसार अलग-अलग किस्तों में लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

झारखण्ड अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता

  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को झारखण्ड राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन कर रहे आवेदक के परिवार की कुल आय (वार्षिक आय) 3 लाख से कम होनी चाहिए।
  • जिन परिवार के पास स्वयं का मकान नहीं,
  • कच्चे मकान में रहने वाले परिवार,
  • बेघर या निराश्रित परिवार,
  • कानूनी तौर से रिहा किया गए बंधुआ मजदूर, अथवा पिछड़े वर्ग के परिवार
  • आवेदक ने इससे पहले किसी भी अन्य आवास योजना का लाभ न लिया हो।

कौन लोग इस योजना के लिए अपात्र हैं?

  • जिनके पास पहले से पक्का घर है
  • आयकर दाता परिवार
  • सरकारी कर्मचारी
  • पहले से किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ ले चुके लोग

Abua Awas Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)
  • आय प्रमाण पत्र (तीन लाख से कम)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • बैंक  खाता विवरण (मोबाइल नंबर और आधार से लिंक)

Abua Awas Yojana Jharkhand में आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

यदि सरकार द्वारा आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध कराया जाता है, तो लाभार्थी वहां जाकर: 1. योजना का फॉर्म भर सकते हैं 2. जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं 3. आवेदन सबमिट कर सकते हैं

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय जाएं
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
  • दस्तावेज संलग्न कर जमा करें
  • सत्यापन के बाद नाम सूची में शामिल किया जाता है।

Abua Awas Yojana Beneficiary List कैसे चेक करें?

  1. जिला चुनें
  2. ब्लॉक चुनें
  3. पंचायत या वार्ड चुनें
  4. लाभार्थी सूची में अपना नाम खोजें

Download Abua Awas Yojana Application Form PDF :-

यदि आप अबुआ आवास योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते हैं, लेकिन सही प्रक्रिया और आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पा रही है, तो यह लेख आपके लिए है। बहुत से लोग गलत वेबसाइटों या अधूरी जानकारी के कारण भ्रमित हो जाते हैं। यहां हम आपको अबुआ आवास योजना का आधिकारिक फॉर्म पीडीएफ, उसे डाउनलोड करने की विधि और सही तरीके से भरने की पूरी जानकारी विस्तार से हमने अगले लेख में बताया है नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप उसेलेख को पढ़ें:-

Abua Awas Yojana Jharkhand FAQ

प्रश्न 1: Abua Awas Yojana कब शुरू हुई?

उत्तर: यह योजना झारखंड सरकार द्वारा 2023–24 के आसपास शुरू की गई।

प्रश्न 2: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: आवेदन तिथि जिला और पंचायत स्तर पर अलग-अलग हो सकती है।

प्रश्न 3: पैसा खाते में कब आएगा?

उत्तर: सत्यापन के बाद किस्तों में DBT के माध्यम से।

निष्कर्ष
Abua Awas Yojana Jharkhand गरीब और बेघर परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। यदि आप या आपके परिवार के पास पक्का घर नहीं है और आप झारखंड के निवासी हैं, तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

1 thought on “Abua Awas Yojana Jharkhand 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता, लाभ एवं पूरी जानकारी”

Leave a Comment