Savitribai Phule Yojana Jharkhand: झारखंड राज्य की बालिकाओं के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है, Savitribai Phule Yojana के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया गया है। क्योंकि इससे पहले सावित्रीबाई फुले योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने में लोगों को बहुत परेशानी आ रही थी। इसी परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया गया है। इस लेख में सावित्रीबाई फुले योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की सारी प्रक्रिया बताई गई है।
Savitribai Phule Yojana Jharkhandन 2025
दोस्तों सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड राज्य की बालिकाओं के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे सावित्रीबाई फुले योजना के भी नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत राज्य बालिकाओं को 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
अगर आप भी झारखंड के निवासी हैं और अगर आपके घर में भी कोई पात्र बालिका है तो आप सावित्रीबाई फुले योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कैसे आवेदन करना है क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे चलिए विस्तार से जानते हैं। सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
इसे भी पढें: सरकार दे रही है अनाथ बच्चों को ₹4000 हर महीने जल्दी करें आवेदन
योजना का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | Savitribai Phule Yojana Jharkhand |
राज्य | झारखण्ड |
आरंभ वर्ष | 2019 |
लाभ | लाभार्थियों को 6 किस्तों में कुल 40 हजार रूपये की आर्थिक सहायता। |
लाभार्थी | राज्य की 8वीं से लेकर कक्षा 12 वीं की छात्राए। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर | 0651-2400757 0651-2223544 |
सावित्रीबाई फुले योजना का उद्देश्य एवं लक्ष्य
झारखंड सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (Savitribai Phule Yojana Jharkhand) का प्रमुख उद्देश्य स्पष्ट और प्रभावशाली है। आइए विस्तार से जानते हैं इस योजना के लक्ष्य क्या-क्या हैं:
1. महिला सशक्तिकरण।
2. बालिकाओं को शिक्षित करने पर जोर।
3. बाल विवाह प्रथा पर रोक लगाना।
4. उच्चतर कक्षाओं में पढ़ने वाली बालिकाओं को वित्तीय सहायता देकर विद्यालय परित्याग की प्रवृत्ति को कम करना एवं उन्हें उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना।
5. किशोरियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सहायता प्रदान कर उन्हें जागरूक करना।
6. किशोरियों को उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़े निर्णय लेने के लिए आत्मनिर्भर बनाना।
योजना का सामाजिक प्रभाव
बाल विवाह में कमी
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के अनुसार, झारखंड (2015–16) में बाल विवाह की दर 37.9% थी जो कि (2019–21 में) अब घटकर से घटकर 32.2% हो गई है, जिसमें इस योजना और अन्य समान पहलों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
शिक्षा एवं आर्थिक सहायता
वित्तीय वर्ष 2024–25 में इस योजना के अन्तगर्त से राज्य सरकार ने 7.36 लाख से अधिक किशोरियों को ₹424 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- Savitribai Phule Yojana Jharkhand के तहत बालिकाओं की शिक्षा के लिए कुल 40,000/- रूपये की आर्थिक सहयता दी जाएगी।
- कक्षा 8 से कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्राओं को यह सहायता राशि दी जाएगी।
- सहायता राशि लाभार्थी छात्रा को उसके बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट में प्राप्त होगी।
- बालिकाओं की शिक्षा के लिए Savitribai Phule Yojana Jharkhand के तहत राशि निम्न भागों में प्रदान की जाएगी :-
मिलने वाली सहायता राशि
कक्षा | सहायता धनराशि |
कक्षा 8वीं में | 2,500/- रूपये। |
कक्षा 9वीं में | 2,500/- रूपये। |
कक्षा 10वीं में | 5,000/- रूपये। |
कक्षा 11वीं में | 5,000/- रूपये। |
कक्षा 12वीं में | 5,000/- रूपये। |
18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद | 20,000/- रूपये। |
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- अगर कोई बालिका सावित्रीबाई फुले योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहतीं हैं तो उन्हें निम्न प्रकार के दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो कि इस प्रकार से हैं:-
- आधार कार्ड
- अंत्योदय कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- SECC-2011 के अंतर्गत शामिल होने का प्रमाण पत्र
- स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
पात्रता (Eligibility)
Savitribai Phule Yojana Jharkhand के तहत निर्धारित की गई पात्रता कुछ इस प्रकार से है:
- झारखंड की निवासी किशोरियाँ/छात्राएँ
- कक्षा 8 से 12 में अध्ययनरत छात्राएँ
- अविवाहित (18 वर्ष की एकमुश्त सहायता के समय)
- बैंक खाते- आधार लिंक एवं DBT चालू होना चाहिए)
झारखंड की निवासी किशोरियाँ/छात्राएँकक्षा 8 से 12 में अध्ययनरत छात्राएँअविवाहित (18 वर्ष की एकमुश्त सहायता के समय)बैंक खाते- आधार लिंक एवं DBT चालू होना चाहिए)
आवेदन हेतु ज़रूरी दस्तावेज़ (आम तौर पर माँगे जाने वाले)
- छात्रा का आधार कार्ड
- बैंक पासबुक/खाता विवरण (DBT के लिए)
- स्कूल बोनाफाइड/एडमिशन/एन्लोलमेंट प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile)
- फोटो और मोबाइल नंबर
(स्थानीय मानदंड अनुसार आय/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)(वास्तविक सूची जिला/स्कूल/विभागीय आदेशों के अनुसार बदल सकती है—आवेदन से पहले अपने स्कूल/आंगनवाड़ी/जिला कार्यालय से पुष्टि करें।)
Savitribai Phule Yojana Online Apply 2025
- सावित्रीबाई फुले योजना 2025 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर आ जाना है।
- ऑफिशल वेबसाइट का लिंक और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लिंक ऊपर Important Links के सेक्सन में दिया हुआ है।
- होम पेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है और उसके बाद Beneficiary login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है, जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।
- Savitribai Phule Yojana Jharkhand Registration
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- Savitribai Phule Yojana Jharkhand Registration
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर मांगी गई सारी जानकारी को आपको भर देना है जैसे कि नाम, पता, पासवर्ड और सिक्योरिटी क्वेश्चन इत्यादि।
- उसके बाद Register के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- Savitribai Phule Yojana Jharkhand Registration
- सफलता पूर्वक रजिस्टर हो जाने के बाद आपको वापस होम पेज पर आ जाना है।
- होम पेज पर आपको वापस से लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद Beneficiary Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपने जो रजिस्टर करते समय आपने जो मोबाइल नंबर डाला था और जो पासवर्ड बनाया था उसे भरकर कर कैप्चा सॉल्व करना है और Login के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- सावित्रीबाई फुले योजना 2025
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको लेफ्ट साइड में Apply Now का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक पॉप-अप फुल कर जाएगा उसमें दी गई सारी जानकारी को पढ़ लेना है और चेक बॉक्स में टीक करके Except यह बटन पर क्लिक कर देना है।
- सावित्रीबाई फुले योजना 2025
- अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
- आवेदन फार्म मांगी गई सारी जानकारी को आपको सही-सही भर देना है।
- जो भी जरूरी डॉक्यूमेंट मांगे गए हैं उन्हें अपलोड कर देना है।
- और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार से आपका Savitribai Phule Yojana Jharkhand Registration सफलतापूर्वक हो जाएगा।
निष्कर्ष:-
दोस्तों इस लेख में हमने Savitribai Phule Yojana Jharkhand Registration करके कैसे इसका लाभ लिया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से बताया है। अगर आप भी झारखंड के निवासी है और आपके घर में भी बालिका है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो कृपया अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ इसे जरूर शेयर करें और अपने बहुमूल्य कमेंट के द्वारा हमें जरूर अवगत कराएं। और किसी तरह का कोई सवाल अगर आपके मन में इस लेख से संबंधित है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं, धन्यवाद!