Vridha pension Jharkhand : वर्तमान समय में गरीब, अति गरीब और पिछड़े परिवारों के बुजुर्गों के लिए जीवन यापन करना बेहद कठिन हो गया है। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं होता और उनके पास अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन भी नहीं होता। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। वृद्धा पेंशन योजना झारखंड के तहत आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी इस लेख में उपलब्ध है।
Vridha Pension Jharkhand विवरण क्या है?
योजना का नाम | Vridha Pension Yojana Jharkhand 2025 |
विभाग | समाज कल्याण विभाग, झारखंड सरकार |
लाभार्थी | झारखंड की 50 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्ध महिलाओं या पुरुषों को |
आवेदन का प्रकार | Online |
प्रोत्साहन सहायता / लाभ | रु 1000 प्रतिमाह |
लागू होने की तिथि | 1 अप्रैल, 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |
Vridha Pension Jharkhand क्या है?
वृद्धा पेंशन झारखंड एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत बुजुर्गों को हर महीने ₹1000 की राशि पेंशन के रूप में दी जाती है, ताकि वे अपना जीवन यापन सम्मानपूर्वक कर सकें।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अब आपको कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे ही वृद्धा पेंशन झारखंड के तहत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Vridha Pension Jharkhand का उद्देश्य
झारखंड सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक आयु के गरीब, अति गरीब और पिछड़े वर्ग के बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। गरीब परिवारों की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अक्सर वे अपने बुजुर्गों की देखभाल करने में असमर्थ होते हैं, जिससे उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं।
बुजुर्गों के लिए जीवन यापन को सरल बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।
Vridha Pension Jharkhand की विशेषताएं
- मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि झारखंड की सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनकी सरकार बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लेकर आई है।
- पहले यह लाभ 60 वर्ष की आयु वाले लोगों को प्रदान किया जाता था, लेकिन अब आयु सीमा घटाकर 50 वर्ष कर दी गई है।
- प्रदेश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- सभी महिलाओं और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी के पुरुषों को 50 वर्ष की आयु के बाद हर महीने पेंशन प्रदान की जाएगी।
- वृद्धा पेंशन झारखंड के तहत आवेदन जमा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Vridha Pension Jharkhand के लाभ
- 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- 2024 से पहले बुजुर्ग लोगों को पेंशन के रूप में 600 प्रदान किए जाते थे, जिसे राज्य सरकार द्वारा बढ़कर अब ₹1000 प्रतिमाह कर दी गई है।
- Vridha Pension Jharkhand के तहत मिलने वाली सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
- Vridha Pension मिलने से राज्य के बुजुर्ग लोगों को अब किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
- हर महीने ₹1000 की सहायता राशि पाकर बुजुर्ग लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।
- Vridha Pension के द्वारा बुजुर्ग लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा 885 करोड़ रूपए की राशि का बजट निर्धारित किया गया है।
- Vridha Pension Jharkhand के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से आवेदन किया जा सकता है।