Aapki Sarkar Aapke Dwar Jharkhand: आपकी सरकार आपके द्वार झारखंड

5/5 - (5 votes)

Aapki Sarkar Aapke Dwar Jharkhand का जो कार्यक्रम है पूरे राज्य के सभी पंचायत में एक-एक दिन करके लगने वाली है जिसका फाइनल डेट जारी हो चुका है। आपके पंचायत में किस  दिन सरकार आपके द्वार का कैंप लगेगा इसकी लिस्ट भी जारी हो चुकी है। इस कार्यक्रम में आप मईया सम्मान योजना के साथ-साथ और भी कई योजनाओं का आवेदन कर सकते हैं। आपके पंचायत का लिस्ट आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं इसकी पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।

विषय सूची

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aapki yojana aapki sarkar aapke dwar 2025

दोस्तों, Sarkar aapke dwar jharkhand 2025 का जो कैंप लगने वाला है उसमें आप मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, पशुधन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना इत्यादि कई सारी योजनाओं का आवेदन सीधा कर पाएंगे। इसके अलावा आपकी पंचायत में लगने वाले कैंप में जाके आप राशन कार्ड से संबंधित सभी प्रकार का काम करा पाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कैंप में टोटल 31 से भी ज्यादा योजनाओं का आवेदन इस कैंप में होने वाली है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की छोटी बड़ी हर एक योजनाओं का अपडेट्स को तुरंत पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मैया सम्मान योजना ऑनलाइन आवेदन करें

सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम क्यों शुरू की गई?

झारखंड में बहुत से ऐसे गांव और इलाके हैं जहां लोग सरकारी कार्यालयों तक आसानी से नहीं पहुंच पाते। कई बार दूरी, पैसे या जानकारी की कमी के कारण लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते। इन्हीं समस्याओं को खत्म करने के लिए सरकार ने यह कार्यक्रम शुरू किया ताकि हर नागरिक को उसके हक की सुविधा उसके गांव में ही मिल सके।

Aapki Sarkar Aapke Dwar Jharkhand के मुख्य उद्देश्य

1. लोगों को सरकारी सेवाएँ उनके घर के पास देना
2. योजनाओं की पूरी जानकारी गांव-गांव पहुंचाना
3. पात्र लाभुकों को तुरंत योजनाओं से जोड़ना
4. शिकायतों का मौके पर समाधान करना
5. प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज तुरंत उपलब्ध कराना

2003 का वोटर लिस्ट डाउनलोड करें

इस कार्यक्रम के तहत मिलने वाली प्रमुख सेवाएँ

1. जाति, आय और आवासीय प्रमाणपत्र का आवेदन और वितरण
2. जन वितरण प्रणाली (राशन कार्ड) से जुड़ी सेवाएँ
3. पेंशन योजनाओं का रजिस्ट्रेशन
4. प्रधानमंत्री आवास और राज्य आवास योजनाओं की जानकारी
5. किसान योजनाओं की जानकारी और रजिस्ट्रेशन
6. जल-जीवन मिशन से जुड़ी जानकारी
7. शिकायत निवारण केंद्र
8. स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ

Aapki Sarkar Aapke Dwar Jharkhand कार्यक्रम कैसे चलता है?

राज्य सरकार हर जिले में कैंप लगाती है। यह कैंप पंचायत स्तर या गांव स्तर पर होते हैं। अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विभागों की टीमें वहां बैठती हैं। लोग अपनी समस्या लेकर सीधे पहुंचते हैं और वहीं समाधान पा लेते हैं। कई मामलों में प्रमाणपत्र उसी दिन दिया जाता है।

किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ?

  • दूरदराज के गांव के लोग
  • महिलाएं और बुजुर्ग
  • जिनके पास सरकारी दफ्तर जाने के लिए समय या साधन नहीं
  • वे नागरिक जिन्हें पहले योजनाओं की जानकारी नहीं थी

सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का असर

“आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” अभियान से लाखों लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। आम जनता का समय, पैसा और मेहनत दोनों की बचत हुई है। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता भी बढ़ी है और लोगों को सेवाएँ जल्दी मिल पा रही हैं।

झारखंड सरकार 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को दे रही है हर महीने ₹1000 आवेदन करें

Aapki Sarkar Aapke Dwar Jharkhand कार्यक्रम 2025 का डेट हुआ जारी

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार का जो कार्यक्रम होगा उसका फाइनल डेट सरकार की तरफ से जारी हो चुका है। जारी डेट के अनुसार सरकार आपके द्वार का कैंप 21 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक झारखंड के सभी पंचायत में एक-एक दिन करके लगेगी।

Sarkar Aapke Dwar Jharkhand gov in 2025

Official WebsiteClick Here
WhatsApp GroupJoin Now
Telegram ChannelJoin Now

Aapki Sarkar Aapke Dwar Jharkhand योजना लिस्ट 2025

साथियों सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का जो कैंप लगने वाला है उसमें लगभग 31 योजनाओं के ऊपर काम किया जाएगा और आवेदन दिया जाएगा। कौन-कौन सी योजना ऑन के आवेदन लिए जाएंगे आप नीचे चित्र में जूम आउट कर के देख सकते हैं:

Sarkar aapke Dwar Jharkhand 2025
Sarkar aapke Dwar Jharkhand 2025

Sarkar Aapke Dwar Jharkhand 2025 List Check

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का कैंप आपके पंचायत में किस दिन लगेगा यह आप अपने मोबाइल से कैसे चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको तीन तरीके बताने वाला हैं जिसके माध्यम से आप यह चेक कर सकेंगे घर बैठे।

1. Sarkar Aapke Dwar Online List Check

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल में क्रोम ब्राउज़र को ओपन करें और सर्च बॉक्स में टाइप करें “Aapki Sarkar Aapke Dwar”
  • सर्च करने के बाद जो सबसे पहले वेबसाइट आएगी “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार | 2025 | झारखण्ड सरकार” उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने सरकार आपकी द्वारा झारखंड का ऑफिशियल वेबसाइट खुल जाएगा।
  • इस वेबसाइट पर आपके ऊपर राइट साइड कॉर्नर में 3 लाइन का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपको “Camp Details” ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खोल कर आ जाएगा थोड़ा सर नीचे स्क्रॉल डाउन करने के बाद आपको सभी जिलों के नाम कैंप डीटेल्स दिखने लगेगी।
  • इस लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए आपको PDF aur Excel आप जिस रूप में चाहे इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

2. व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम चैनल की मदद से

आपके पंचायत में कैंप कब लगेगा यह जानने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं लिंक इस लेख में दिया गया। यहां पे आपको राज्य सरकार द्वारा जैसे-जैसे लेटर जारी किया जाता है उसका लिस्ट हम अपडेट करते रहते हैं। आप हमारे सोशल मीडिया अकाउंट्स को ज्वाइन करके सारे लिस्ट समय-समय पर देख सकते हैं।

3. Sarkar Aapke Dwar Jharkhand gov in 2025 List

दोस्तों इस लेख में हम Sarkar Aapke Dwar Jharkhand gov in की तरफ से जैसे ही 2025 List जारी होता है इस पोस्ट को हम अपडेट करते रहेंगे। इसलिए आपसे रिक्वेस्ट है कि समय-समय पर आकर पोस्ट को पढ़ते रहता कि आपकी जिले की लिस्ट आपको मिल सके। जितनी भी जिले की लिस्ट मिल रही है हम उसे नीचे अपडेट करते जा रहे हैं:

S no. StateDownload
1.दुमका जिला का लिस्टडाउनलोड करें
2.गोड्डा जिला का लिस्टडाउनलोड करें

निष्कर्ष:

“आपकी सरकार आपके द्वार झारखंड” राज्य सरकार की एक सराहनीय पहल है। यह कार्यक्रम लोगों तक सरकार को पहुंचाने का काम करता है। इससे सामान्य नागरिकों को आसानी से सरकारी सुविधाएँ मिलती हैं और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान होता है। यह योजना झारखंड में हर नागरिक को सक्षम और जागरूक बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment