Ayushman Card ekyc online:दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं, केंद्र सरकार ने विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए थे। लेकिन हाल ही में सरकार ने एक नई अपडेट जारी की है। अगर आपका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है और आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको अपना आयुष्मान कार्ड e-KYC करवाना अनिवार्य है।
अगर आप भी अपने आयुष्मान कार्ड की केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि यह प्रक्रिया अब आप घर बैठे online कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें, साथ ही इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से साझा की गई है।
Ayushman Card ekyc online: Overviews
Name of Article | Ayushman Card ekyc online |
Type of Post | Sarkari Yojana/ सरकारी योजना |
Name of Scheme | Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PM-JAY) |
Name of Departments | National Health Authority Department Of India |
Name of Card | Ayushman Card |
Benefits of Scheme | ₹ 5 Lakh Per Annum |
Mode of Application | Online |
Official Website | click here |
Ayushman Card Kya hai?
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई), जिसे आयुष्मान भारत योजना भी कहा जाता है, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है। पीएम-जेएवाई आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक आवश्यक दस्तावेज़ है, जिसके माध्यम से वे योजना के तहत चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
पीएम-जेएवाई आयुष्मान कार्ड पात्र व्यक्तियों और परिवारों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान करता है। यह कार्ड योजना के तहत चिकित्सा सेवाओं तक पहुँच प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। इसके माध्यम से लाभार्थी सस्ती या निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उनका उपचार आसान और किफायती हो जाता है। भारत सरकार द्वारा 2018 में शुरू की गई इस योजना को व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें।
हर साल ₹ 5 लाख का फ्री ईलाज पाने के लिए ऐसे करें घर बैठे अपना E KYC, – Ayushman Card eKYC Kaise Kare?
आप अपने आयुष्मान कार्ड की E-KYC घर बैठे ही स्वयं कर सकते हैं और इसके माध्यम से प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज का लाभ उठा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपको इस लेख में “आयुष्मान कार्ड की E-KYC कैसे करें” की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाएंगे। इसके लिए आपको इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपने आयुष्मान कार्ड को सक्रिय कर सकें और योजना का लाभ उठा सकें।
आयुष्मान कार्ड की E-KYC करने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों का उपयोग कर सकते हैं। प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने के लिए हम आपको इसके प्रत्येक चरण की विस्तृत जानकारी देंगे, ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इस गाइड की मदद से आप आसानी से अपने आयुष्मान कार्ड में E-KYC पूरी कर सकते हैं और योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Ayushman Card ekyc online: Required Documents
- उपरोक्त सभी जानकारीयों / डॉक्यूमेंट्स की पूर्ति करके आप आसानी से अपना E KYC कर सकते है और करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते है-
- लाभार्थी का आधार कार्ड,
- राशन कार्ड नंबर,
- आधार कार्ड से लिंक मोेबाइल नंबर आदि।
Ayushman Card ekyc Kaise kare Offline
- Ayushman Card eKYC Kaise Kare की ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र / CSC पर आना होगा,
- यहां पर आपको संचालक / ऑपरेटर से Ayushman Card eKYC के लिए कहना होगा,
- इसके बाद आपको उन्हें अपना आधार कार्ड नंबर, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर आये ओ.टी.पी और राशन कार्ड नंबर को प्रदान करना होगा,
- अब आपको बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन करना होगा और
- अन्त में, आपका E KYC कर दिया जाएगा आदि।
Ayushman Card ekyc online Kaise Kare?
- Ayushman Card eKYC Kaise Kare के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारीक वेबसाइट के होम – पेज पर आना होगा जो कि, इस प्रकार से हैं –
- अब यहाँ आपको Login As- Beneficiary को चुनना है और जरूरी जानकारी दर्ज करनी है,
- इसके बाद आपको OTP वेरिफिकेशन करना है,
- OTP वेरिफिकेशन सफल होने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा,
- अब यहाँ आपको अपना जिला और अन्य जानकारी दर्ज करनी है और सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ आपको अपने आयुष्मान कार्ड में रजिस्टर्ड सभी सदस्यों की जानकारी देखने को मिलेगी,
- अब यहाँ आपको उस सदस्य के नाम पर क्लिक करना है जिसका E KYC आप करना चाहते हैं,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने उस सदस्य की पूरी जानकारी खुल जाएगी,
- अब यहाँ आपको E KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका E KYC पेज खुल जाएगा,
- अब यहाँ आपको E KYC करने के लिए अलग-अलग ऑप्शन मिलेंगे आपको एक नया ऑप्शन मिलेगा जिसमें से आपको आधार बेस्ड OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है,
- क्लिक करने के बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा जिसे आपको ध्यान से दर्ज करना है और
- अंत में आपको सबमिट आदि के विकल्प पर क्लिक करना होगा।