Bihar Kisan Registration 2025 : ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ एवं पूरी जानकारी

Rate this post

नमस्कार साथियों, बिहार सरकार किसानों की मदद के लिए कई योजनाएँ चला रही है, लेकिन इन योजनाओं का लाभ पाने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन होना बहुत ज़रूरी है। इस लेख मे Bihar Kisan Registration कैसे किया जा सकता है इसकी पूरी जानकारी दी गई है। रजिस्ट्रेशन करके किसान बीज, खाद, कृषि उपकरण पर सब्सिडी तथा फसल बीमा और आपदा राहत जैसी सुविधाएँ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

किसान रजिस्ट्रेशन क्यों ज़रूरी है?

  • सरकार की योजनाओं का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को मिलता है।
  • बीज, खाद और कृषि उपकरण पर सब्सिडी मिलती है।
  • फसल बीमा और मुआवजा राशि का लाभ मिलता है।
  • किसान क्रेडिट कार्ड और लोन लेने में आसानी होती है।
  • पंजीकृत किसानों का डेटा सरकार के पास सुरक्षित रहता है।

इसे भी पढ़ें: राशन कार्ड डाउनलोड करें ऑनलाइन अपने मोबाइल से

Bihar Kisan Registration Overview

लेख का नाम Bihar Kisan Registration
लेख का प्रकार सरकारी योजना 
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन 
उपयोगी बिहार के सभी किसानों के लिए 
लाभकिसानों को अलग – अलग प्रकार के लाभ 
Official websiteयहां क्लिक करें

Bihar Kisan Registration की विषेसताए

पंजीकृत किसानों को कई प्रकार की सरकारी सुविधाएं दी जाती हैं, जैसेकि:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: पंजीकृत किसानों को इस योजना के तहत प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता मिलती है।
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना: फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • जल जीवन हरियाली योजना: जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुधार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलता है।
  • प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना: इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • जैविक खेती अनुदान योजना: इस योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनुदान दिया जाता है।
  • कृषि यंत्रीकरण योजना: खेती के लिए कृषि उपकरणों की खरीद पर अनुदान मिलता है।
  • खरीफ धान अधिप्राप्ति योजना: इस योजना के तहत धान की खरीद पर किसानों को उचित मूल्य मिलता है। 

ज़रूरी दस्तावेज़ (Bihar Kisan Registration Required Documents)

किसान रजिस्ट्रेशन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:

दस्तावेज़उपयोग
आधार कार्डपहचान प्रमाण
बैंक पासबुकबैंक खाते की जानकारी
भूमि से संबंधित कागजातखेती योग्य जमीन का विवरण
पासपोर्ट साइज फोटोपहचान के लिए
मोबाइल नंबरOTP और अपडेट पाने के लिए

Bihar Kisan Registration Online

बिहार के किसान घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नीचे पूरी प्रक्रिया दी गई है:

1. सबसे पहले [dbtagriculture.bihar.gov.in](https://dbtagriculture.bihar.gov.in/) वेबसाइट पर जाएँ।
2. “किसान रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
3. आधार नंबर डालकर आगे बढ़ें।
4. अपनी व्यक्तिगत और खेती से जुड़ी जानकारी भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद/रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रखें।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन के फायदे

पंजीकृत किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ बैंक खाते में मिलेगा।
समय पर बीज और खाद उपलब्ध होंगे।
प्राकृतिक आपदा में सरकारी मुआवजा मिलेगा।
कृषि उपकरणो पर सब्सिडी मिलेगी।
किसान क्रेडिट कार्ड और लोन की सुविधा मिलेगी।

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

1. आधिकारिक पोर्टल [dbtagriculture.bihar.gov.in](https://dbtagriculture.bihar.gov.in/) पर जाएँ।
2. “किसान स्टेटस” या “रजिस्ट्रेशन स्टेटस” ऑप्शन चुनें।
3. आधार नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
4. आपकी रजिस्ट्रेशन स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

FAQs (Bihar Kisan Registration)

Q. Bihar Kisan Registration 2025 क्या है?

A. यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसके माध्यम से किसान सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Q. Bihar Kisan Registration कहाँ होगा?

A. बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [dbtagriculture.bihar.gov.in](https://dbtagriculture.bihar.gov.in/) पर।

Q. किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत होगी?

A आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि से जुड़े कागजात, फोटो और मोबाइल नंबर।

Q. Bihar Kisan Registration के फायदे क्या हैं?

A. बीज-खाद पर सब्सिडी, फसल बीमा, मुआवजा और किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा।

Q. स्टेटस कैसे चेक करें?

A. वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर/रजिस्ट्रेशन आईडी से स्टेटस देखा जा सकता है।

निष्कर्ष

बिहार के सभी किसानों के लिए किसान रजिस्ट्रेशन 2025 बेहद ज़रूरी है। रजिस्ट्रेशन करने से न केवल योजनाओं का लाभ मिलेगा बल्कि खेती को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। इसलिए सभी किसान समय पर अपना रजिस्ट्रेशन ज़रूर कराएँ। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो इस लेख को अन्य किसानों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपके मन में कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment