Har Ghar Har Garihni Yojana: हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य की जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है जिसका नाम हर घर हर ग्रहणी योजना है। इस योजना के माध्यम से 50 लाख बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। आप इस योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर सकते हैं, क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे और क्या पात्रता है इन सब की जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।
Har Ghar Har Garihni Yojana Kya Hai?
Har Ghar Har Garihni Yojana हरियाणा सरकार की एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसे राज्य की गरीब जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की लगभग 50 लाख BPL परिवारों को 500 रुपये गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा 12 अगस्त 2024 को की गई है।
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं अंत्योदय परिवारों को सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है, ताकि उनके खर्चे में थोड़ी कमी आ सके और उन्हें महंगाई से राहत मिल सके। सरकारी योजनाओं से हमेशा अपडेट रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
Also Read:बेटियों की शादी के लिए ₹71,000 तक की आर्थिक सहायता
हर घर हर ग्रहणी योजना का संक्षिप्त विवरण
| योजना का नाम | हर घर गृहिणी योजना |
| राज्य | हरियाणा |
| शुरू किया गई | नायब सैनी जी द्वारा |
| लाभार्थी | 500 रूपये में सिलेंडर |
| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| कैटेगरी | महिलाओं के लिए योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | click here |
Har Ghar Har Garihni Yojana का उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के बीपीएल परिवारों के लिए इस योजना को शुरू कर एक शानदार पहल की गई है। महंगाई के इस दौर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता के जेब पर काफी असर पड़ रहा है। और इसी को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से गरीब वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इस नई योजना को क्रियान्वित किया है। इस योजना के तहत जिन परिवारों की वार्षिक 1 लाख 80 हजार या उससे कम है उन्हें अब मात्र 500 रुपए की कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- हर घर हर गृहिणी योजना के माध्यम से राज्य की गरीब जनता को ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा 12 अगस्त 2024 को जींद में “हर घर हर गृहिणी पोर्टल” का उद्घाटन किया गया है।
- इस पोर्टल के माध्यम से पात्र नागरिक ऑनलाइन अप्लाई करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से लगभग 50 लाख राज्य के बीपीएल परिवारों को मात्र 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
- लाभार्थियों द्वारा गैस सिलेंडर लेते समय दी गई राशि में से ₹500 काटकर शेष राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये वापस भेज दी जाएगी।
Eligibility for Har Ghar Har Grihini Yojana
- Har Ghar Har Grihini Yojana का लाभ हरियाणा राज्य के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा।
- इस योजना का लाभ सिर्फ उन परिवारों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार या उससे से कम है।
- अंतोदय एवं बीपीएल परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
- हर घर हर गृहिणी योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- आवेदन हेतु जरूरी कागजात
- परिवार पहचान पत्र (Family ID)
- गैस कनेक्शन पेपर
- मोबाइल नंबर
Har Ghar Har Garihni Yojana Online Apply
- हर घर हर गृहणी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Har Ghar Har Grihini Official Portal के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने इस वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- होम पेज पर आपको Yes के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको अपनी परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करनी होगी। Send OTP
- इसके बाद, ‘Send OTP’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके परिवार पहचान पत्र में लिंक किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगी, जिसे आपको दर्ज कर वेरीफाई करना होगा।
- इसके बाद आपको पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होंगी और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- और अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार इस योजना के तहत आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो हो जाएगा.
निष्कर्ष:
दोस्तों इस लेख में हमने Har Ghar Har Garihni Yojana के बारे में जानकारी प्रदान की है। यह योजना हरियाणा राज्य के गरीब परिवारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत बीपीएल एवं गरीब परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाई जा रही है। इस लेख को अपने जानकारों के साथ अवश्य शेयर करें, ताकि सभी को इस योजना का लाभ मिल सके। सरकारी योजनाओं से हमेशा अपडेट रहने के लिए आप हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को ज्वाइन कर सकते हैं।
क.हर घर हर गृहिणी योजना क्या है?
उत्तर:Har Ghar Har Grahani Yojana सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को केवल ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना 12 अगस्त 2024 से पूरे राज्य में लागू की गई है, और सरकार ने लगभग 50 लाख परिवारों को इसका लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
ख.हर घर गृहिणी योजना के लिए कौन पात्र है?
उत्तर:इस योजना का लाभ बीपीएल, अंत्योदय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए आवेदक की वार्षिक आय ₹1,80,000 से कम होना अनिवार्य है।
ग.इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?
उत्तर:हरियाणा में बीपीएल और अंत्योदय श्रेणी के राशन कार्ड धारक इस योजना के पात्र हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
घ.योजना के तहत सब्सिडी कैसे मिलेगी?
उत्तर:लाभार्थियों को पहले सिलेंडर की पूरी कीमत चुकानी होगी, जिसके बाद अतिरिक्त राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

Rohit Kumar
रोहित कुमार एक कंटेंट राइटर हैं, इन्हें सरकारी योजनाओं और इससे जुड़ी जानकारियों पर काम करने का 3 वर्षों का अनुभव है। यह सभी जानकारियों को सरल भाषा में लेख के रूप में लिखते हैं, ताकि आम लोगों को योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके।
