Lakhpati Didi Yojana Online Apply- देश के 3 करोड़ लखपति दीदियों की तरह अगर आप भी लखपति दीदी बनना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको इस योजना की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। लखपति दीदी योजना के माध्यम से हर लाभार्थी महिला 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक का वित्तीय सहायता सरकार की तरफ से प्राप्त कर सकती हैं। क्या है यह योजना कैसे Registration करना है इन सब के बारे में जानने के लिएआप इस लेख को पूरा पढ़ें।
क्या है लखपति दीदी योजना
देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त 2023 को लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई है। शुरू में इस योजना के तहत 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 1 फरवरी, 2025 को बजट पारित के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा इस संख्या को बढ़ाकर कुल 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
वर्तमान समय में 83 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह भारत में चल रही है, और इन समूहों से लगभग 9 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। Lakhpati Didi Yojana के तहत, प्रत्येक लाभार्थी महिला 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकतीं हैं। सरकारी योजनाओं से हमेशा अपडेट रहने के लिए आप हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर सकते हैं, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: अगर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सरकार दे रही है 50000 से लेकर 15 लख रुपए तक का लोन
लखपति दीदी योजना का संक्षिप्त विवरण
| योजना का नाम | लखपति दीदी योजना |
| लेख का नाम | Lakhpati Didi Yojana Online Apply |
| शुरू किया गया | भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
| योजना की शुरुआत | 4 नवंबर 2022 को |
| वर्तमान वर्ष | 2025 |
| लाभार्थी | राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
| उद्देश्य | देश की गरीब महिलाओं को लखपति बनाना |
| आवेदन प्रक्रिया | online |
| आधिकारिक वेबसाइट | click here |
लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
- केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार सभी के द्वारा चलाई गई योजनाओं का कुछ उद्देश्य होता है, ठीक उसी तरह लखपति दीदी योजना को भी शुरू करने का कुछ उद्देश्य है, जो कि इस प्रकार से हैं:-
- केंद्र सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
- इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए एक लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- यह योजना देश की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए काफी मददगार साबित होगी।
लखपति दीदी योजना की विशेषताएं
- केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम लखपति दीदी योजना है।
- Lakhpati Didi Yojana केंद्र सरकार द्वारा राज्य की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गया है।
- इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक देश के स्वयं सहायता समूह की 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- इस योजना से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी।
- लोन के अलावा महिलाओं को अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग, टेक्निकल मार्गदर्शन एवं उत्पादों की मार्केटिंग आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- इस योजना के लाभार्थियों को देखकर देश की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा वह और वह आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
फ्री कंप्यूटर सीखे और ₹15000 महीना भी पाएं, सरकारी योजना शुरू
योजना के लाभ
- इस योजना के माध्यम से देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
- लखपति दीदी योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ उठाकर महिलाओं के जीवन में खुशहाली आएगी और वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
- इस योजना से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपए से ऊपर पहुंचाई जाएगी।
- इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के दिया जाएगा।
- लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाओं को देखकर देश की अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी जिससे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता
- अगर आप लखपति दीदी योजना से जुड़कर इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है, तो आपको सरकार द्वारा निर्धारित कुछ पात्रताओं को पूरा करना होगा, जो कि इस प्रकार से हैं:-
- केवल भारत की महिलाएं ही इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदक महिला की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी न करता हो।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य किसी तरह का टैक्स न भरता हो।
- लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक महिला को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- Lakhpati Didi Yojana Online Apply करते वक्त जमा किए जाने वाले कुछ दस्तावेज:-
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण
- बैंक खाता लेनदेन रिपोर्ट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
लखपति दीदी योजना कैसे अप्लाई करें?
- लखपति दीदी योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी ब्लॉक, पंचायत या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जाना होगा।
- कार्यालय के अधिकारी को आपको अपना प्रयोजन बताना होगा और आवेदन करने हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र में पूछी गई सारी जानकारी को पढ़कर उसे अच्छे से भरना होगा।
- भरे हुए आवेदन पत्र के साथ आपको अपने दस्तावेज संलग्न करना होगा।
- अब आवेदन फार्म एवं दस्तावेजों को कार्यालय के अधिकारी के पास जमा करना होगा।
- आवेदन पत्र जमा लिए जाने के बाद आपको एक रसीद प्रदान की जाएगी, जिसे आपको भविष्य की जरूरत के लिए संभाल कर रख लेना।
आपके द्वारा दिए गए आवेदन की सत्यता जाची जाएगी, उसके बाद पात्र पाए जाने पर आपको लखपति दीदी योजना की प्रशिक्षण से जुड़ी विस्तृत जानकारी तथा मिलने वाले सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे।
Lakhpati Didi Yojana Online Apply 2025
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में लखपति दीदी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा नहीं प्रदान की गई है। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी ब्लॉक, पंचायत या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में ही जाना होगा।
इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट तो है, लेकिन उस पर ऑनलाइन प्रक्रिया की सुविधा नहीं प्रदान की गई है, इसलिए आपको ऑफलाइन आवेदन ही करना होगा। भविष्य में अगर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाती है तो इस लेख को अपडेट करके आपको जानकारी प्रदान कर दी जाएगी। इसके लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं।
आवश्यक सूचना :- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी योजनाओं की जानकारी हम आप तक सबसे पहले पहुंचते रहेंगे, जानकारी से अपडेट रहने के लिए आप हमारे वेबसाइट को फॉलो अवश्य करें। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे Share करना न भूलें। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद!
योजना से जुड़े सवाल और जवाब
प्रश्न 1. लखपति दीदी योजना क्या है?
उत्तर: लखपति दीदी योजना सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ऐसा रोज़गार दिया जाता है जिससे उनकी सालाना आय 1 लाख रुपये या इससे अधिक हो सके।
प्रश्न 2. इस योजना का मुख्य लक्ष्य क्या है?
उत्तर: इस योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने, कौशल विकसित करने और स्थायी आय के अवसर उपलब्ध कराना है ताकि हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो सके।
प्रश्न 3. इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलता है?
उत्तर: इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु की उन महिलाओं को मिलता है जो स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हुई हैं या जुड़ना चाहती हैं। यह योजना खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए है।
प्रश्न 4. लखपति दीदी योजना के तहत महिलाएँ कौन-कौन से काम शुरू कर सकती हैं?
उत्तर: महिलाएँ कई तरह के छोटे और मझोले व्यवसाय शुरू कर सकती हैं, जैसे:
– डेयरी और बकरी पालन
– पोल्ट्री फार्मिंग
– पापड़, अचार, मसाला आदि बनाना
– सिलाई-कढ़ाई और बुटीक का काम
– ब्यूटी पार्लर
– हैंडीक्राफ्ट और हस्तशिल्प
– कृषि आधारित व्यवसाय
– फूड प्रोसेसिंग
– टेंट हाउस या छोटे किराये के सामान का व्यापार
प्रश्न 5. सरकार इस योजना में क्या सहायता देती है?
उत्तर: सरकार महिलाओं को निःशुल्क ट्रेनिंग, व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन, बैंक लोन में मदद, मार्केट में सामान बेचने में सहायता और कई जगहों पर सीड फंड भी उपलब्ध कराती है।
प्रश्न 6. लखपति दीदी बनने के लिए महिलाओं की आय कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: लखपति दीदी बनने के लिए महिला की सालाना आय कम से कम 1,00,000 रुपये होनी चाहिए।
प्रश्न 7. लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें?
उत्तर: इस योजना में आवेदन करने के लिए महिला को अपने निकटतम स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना होता है। वहीं से पंजीकरण, ट्रेनिंग और व्यवसाय की योजना तैयार करके आगे प्रक्रिया पूरी की जाती है। कई राज्यों में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
प्रश्न 8. इस योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म कहाँ मिलता है?
उत्तर: कुछ राज्यों के ग्रामीण विकास विभाग या NRLM/JSLPS जैसे पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध होता है। लेकिन अधिकतर आवेदन SHG समूह के माध्यम से ही किए जाते हैं।
प्रश्न 9. क्या इस योजना में लोन मिलता है?
उत्तर: हाँ, इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को बैंक लोन, मुद्रा लोन या SHG के माध्यम से ऋण सहायता दी जाती है। लोन की राशि व्यवसाय के प्रकार के अनुसार तय होती है।
प्रश्न 10. क्या यह योजना पूरी तरह मुफ्त है?
उत्तर: हाँ, इस योजना में ट्रेनिंग और पंजीकरण पूरी तरह मुफ्त है। महिलाओं को किसी तरह की शुल्क नहीं देनी पड़ती।
प्रश्न 11. क्या पुरुष भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं?
उत्तर: नहीं, लखपति दीदी योजना केवल महिलाओं के लिए है।
प्रश्न 12. योजना का लाभ मिलने में कितना समय लगता है?
उत्तर: यह व्यवसाय और ट्रेनिंग के आधार पर 3 से 6 महीने का समय ले सकता है। कुछ व्यवसायों से महिलाएँ 1 साल के अंदर अच्छी आय कमाने लगती हैं।
प्रश्न 13. क्या व्यवसाय शुरू करने के बाद मार्केट में सामान बेचने में मदद मिलती है?
उत्तर: हाँ, सरकार महिलाओं को मार्केट लिंकिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और उत्पाद बेचने में सहायता देती है ताकि व्यवसाय लंबे समय तक चले।
प्रश्न 14. लखपति दीदी योजना किस विभाग द्वारा संचालित है?
उत्तर: यह योजना ग्रामीण विकास मंत्रालय (NRLM) के अंतर्गत चलाई जाती है। राज्यों में इसे स्थानीय ग्रामीण विकास विभाग लागू करता है।
प्रश्न 15. आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ जरूरी हैं?
– आधार कार्ड
– बैंक पासबुक
– मोबाइल नंबर
– पता प्रमाण
– SHG सदस्यता आईडी
– ट्रेनिंग प्रमाणपत्र (अगर उपलब्ध हो)
निष्कर्ष:
दोस्तों, आज की इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई Lakhpati Didi Yojana Online Apply के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। यह योजना देश की गरीब महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अन्य जरूरतमंद लोगों के साथ अवश्य साझा करें, धन्यवाद!

Sumitra Singh Mina
सुमित्रा सिंह मीणा एक लेखिका हैं, इन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारियों पर काम करने का 5 वर्षों का अनुभव है। यह सभी जानकारियों को सरल भाषा में लेख के रूप में लिखती हैं, ताकि आम लोगों को योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके।
