Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 | बिहार में बेटियों के लिए सरकारी योजना 2025

5/5 - (1 vote)

बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति की पहचान होती है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana की शुरुआत की है। यह योजना न केवल बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करती है बल्कि उनके आत्मनिर्भर भविष्य की राह को भी आसान बनाती है। इस योजना के तहत छात्राओं को विभिन्न चरणों पर आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि उनकी पढ़ाई बिना रुकावट के पूरी हो सके।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana क्या है?

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार कन्या उत्थान योजना कॉलेज छात्राओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की छात्राओं को स्नातक की डिग्री प्राप्त करने तक 50,000 रुपए की राशि किश्तों में प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाती है।

इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही दिया जाता है। और राज्य सरकार द्वारा लगभग 1.50 करोड़ कन्याओं को इस योजना का लाभ दिए जाने का उद्देश्य है। अगर आप ही बिहार राज्य की छात्रा हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो लेख के अन्त मे, डायरेक्ट लिंक्स प्रदान किया गया है ताकि आप आसानी से आवेदन कर सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसे भी पढे: ऑनलाइन राशन डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया जाने

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का विवरण

योजना का नामMukhyamantri Kanya Utthan Yojana
राज्य का नामबिहार
लेख का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025
वित्तीय सहायता₹50,000
लाभार्थी12वीं पास अविवाहित छात्राएं
आवेदन शुरूजुलाई 2025 (संभावित)
आवेदन की अंतिम तिथि31 दिसंबर 2025 (संभावित)
आवेदन मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें

Inter Pass Kanya Utthan Yojana 2025 का महत्व

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का मुख्य उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी कन्याओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत प्रदेश की कन्याओं को स्नातक डिग्री हासिल करने तक किस्तों में धनराशि प्रदान की जाती है। ताकि लड़कियां प्रोत्साहन राशि पाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ प्राप्त कर कन्या सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी, जिससे संपूर्ण राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा। Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के द्वारा कन्याओं के अंदर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे कि वह अपने भविष्य को उज्ज्वल बना पाएंगी। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ प्रकार माता-पिता भी अपने कन्याओं को पढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार सरकार द्वारा राज्य की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के हेतु प्रोत्साहित करने के लिए Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से 50,000 रुपए की धनराशि स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक राज्य की कन्याओं को प्रदान किया जाता है।
  • यह धनराशि लड़कियों के जन्म से लेकर स्नातक डिग्री प्राप्त करने तक किस्तों में प्रदान की जाती है।
  • राज्य की लगभग 1.50 करोड कन्याओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के तहत कन्याओं को सेनेटरी नैपकिन और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए भी सरकार द्वारा धनराशि प्रदान की जाती है।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन हेतु लगभग 300 करोड रुपए बजट निर्धारित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ किसी भी धर्म, जाति, समुदाय की बेटियों को प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्रकार बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होगी इससे की बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक लगेगी।
  • इस योजना के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा जिससे कि राज्य में विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ प्राप्त कर कन्याएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगी जिससे कि उनका भविष्य उज्जवल बनेगा एवं कन्याएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में कितनी राशि दी जाती है?

बिहार सरकार द्वारा कन्या के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद तक 50,000 रुपए की धनराशि किस्तों में प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की जाती है। राज्य सरकार पढ़ाई के अलावा और की कई तरह से आर्थिक सहायता प्रदान कर कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। नीचे दिए गए टेबल में आप सरकार द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता राशि को देख सकते हैं।

Kanya Utthan Yojana eligibility criteria

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत आवेदन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा तय किए गए निम्नलिखित पात्रताओं का पूरा होना आवश्यक है:-

  • बालिका बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य होगा।
  • बालिका वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • बालिका का बिहार इंटर बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रथम श्रेणी प्राप्त करना आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही प्रदान किया जाएगा।
  • केवल अविवाहित छात्राएँ ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
  • छात्रा का नाम मान्यता प्राप्त विद्यालय/कॉलेज/विश्वविद्यालय में होना चाहिए।
  • बैंक खाता छात्रा के नाम से होना चाहिए।

योजना से जुड़े मुख्य पॉइंट्स

  • बेटी शिक्षा सहायता योजना बिहार सिर्फ लड़कियों के लिए है।
  • आवेदन निःशुल्क है (कोई फीस नहीं)
  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना छात्रवृत्ति राशि सीधे बैंक खाते (DBT) में आएगी।
  • आधार सीडिंग अनिवार्य (बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।)

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana documents list

  • कन्या का आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • इंटरमीडिएट प्रवेश पत्र
  • इंटरमीडिएट पास की मार्कशीट
  • यदि विकलांग है तो उसका सर्टिफिकेट

कन्या उत्थान योजना का फॉर्म कब से भरा जायेगा?

कन्या उत्थान योजना का लाभ पाने के लिए फॉर्म भरा जा सकता है क्योंकि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 2025 के इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। इंटरमीडिएट पास सभी अविवाहित छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत छात्राओं को सरकार की ओर से 25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। शिक्षा विभाग के मेधा सॉफ्ट ई-कल्याण पोर्टल के जरिए 15 अप्रैल 2025 से आवेदन किया जा रहा है।

Bihar girls scholarship scheme online apply

  • आधिकारिक पोर्टल– सबसे पहले Graduation Pass Scholarship New Portal 2025 की वेबसाइट खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन करें– New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर ईमेल आईडी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करें– रजिस्ट्रेशन आईडी तथा पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें– अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक जानकारी और बैंक खाता विवरण से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज करें।
  • दस्तावेज़– जरूरी दस्तावेज़ (जैसे अंकपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म की जाँच करें– सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को ध्यान से सही गलत की जान्च करें।
  • फॉर्म सबमिट करें– Final Submit पर क्लिक करें और आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट प्राप्त कर उसे अपने पास सुरक्षित रखें।

Important Dates

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। फिलहाल इसकी आखिरी तारीख तय नहीं की गई है। आवेदन करने का तरीका पूरी तरह ऑनलाइन होगा। इसके लिए छात्राओं को सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

आवेदन शुरू होने की तिथि25-08-2025
अंतिम तिथि05-09-2025
प्रोत्साहन राशि₹50,000
योग्यताबिहार राज्य की स्नातक पास छात्राएं

स्नातक पास स्कॉलरशिप 2025 –

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana helpline number, Official Website

Kanya Utthan Yojana official website linkClick here
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana helpline numberRaj Kumar – 9534547098
Kumar Indrajeet – 8986294256
IP Phone (For NIC) – 23323
Online Apply Click here
WhatsApp groupJoin now
Telegram groupJoin now

Question & Answer (FAQ)

Q. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

A. इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाना है।

Q. इस योजना का लाभ किन छात्राओं को मिलता है?

A. बिहार राज्य की वह सभी बालिकाएँ, जो सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ाई कर रही हैं, इस योजना के लिए पात्र होती हैं।

Q. योजना के तहत कितनी आर्थिक सहायता दी जाती है?

A. जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के विभिन्न चरणों में छात्राओं को अलग-अलग किस्तों में आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

Q. आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?

A. आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है।

Q. Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Online Apply कैसे करें?

A. इसके लिए बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरना होता है।

निष्कर्ष:-

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana बिहार की बेटियों के लिए आशा और अवसर दोनों लेकर आई है। यह पहल न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव ला रही है बल्कि समाज में लड़कियों की स्थिति को मजबूत करने का भी प्रयास है। अगर आप पात्र हैं तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं और बेटियों के सपनों को पंख दें।

अगर यह लेख आपको पसंद आया हो तो कृपया अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ इसे जरूर शेयर करें और अपने बहुमूल्य कमेंट के द्वारा हमें जरूर अवगत कराएं। और किसी तरह का कोई सवाल अगर आपके मन में इस लेख से संबंधित है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं, धन्यवाद!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment