दोस्तों, यदि आपने भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 5000 स्कॉलरशिप के लिए फॉर्म भरा था और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें यह जानना चाहते थे जिसका कि ऑप्शन हटा दिया गया था वेबसाइट से वो ऑप्शन फिर से आ गया है। अब आप घर बैठे आसानी से अपने मोबाइल से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस लेख में स्टेटस चेक करने की सारी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?
बिहार सरकार ने “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना” की शुरुआत राज्य की बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की थी। इस योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई में आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार का मकसद है कि कोई भी लड़की पढ़ाई बीच में न छोड़े और अपने सपनों को पूरा कर सके।
इस योजना के तहत स्नातक पास लड़कियों को ₹50,000 तक की राशि दी जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी से हमेशा अपडेट रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: जीविका योजना की नई लिस्ट यहां से चेक करें
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Overview – योजना का संक्षिप्त विवरण
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Kanya Utthan Yojana) |
| शुरूआत | 2018 – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा |
| राज्य | बिहार |
| लाभार्थी | केवल बिहार की अविवाहित बेटियाँ |
| लाभ राशि | जन्म से Graduation तक लगभग ₹94,100 |
| लेख का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें |
| Official Website | medhasoft.bih.nic.in |
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें
अगर आपने इस योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका आवेदन मंजूर हुआ या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Google या Chrome खोल लेना है।
- Google या Chrome खोलने के बाद आप लोग को सर्च बॉक्स में सर्च करना है Megha soft।
- सर्च करने के बाद आप लोगों के सामने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का ऑफिशल वेबसाइट खुल कर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर “Application Status” या “View Application Status” का विकल्प चुनें।
- अब आपको अपना Registration Number, Aadhaar Number या Bank Account Number दर्ज करना होगा।
- “Submit” बटन पर क्लिक करते ही आपका आवेदन स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- स्टेटस में “Approved”, “Pending” या “Rejected” लिखा रहेगा।
- अगर “Approved” है तो आपका आवेदन सफल है और राशि जल्द ही बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
- अगर “Pending” लिख रहा है तो आपका आवेदन जांच प्रक्रिया में है।
- अगर “Rejected” दिख रहा है तो किसी त्रुटि या दस्तावेज की कमी के कारण आवेदन अस्वीकृत हुआ है।
बिहार स्नातक छात्रवृत्ति 50000 के लिए कौन पात्र है
- लाभार्थी बालिका बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- बालिका का स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- आवेदन करने वाली बालिका का बैंक खाता उसी के नाम से होना चाहिए साथ ही आधार से लिंक होना भी जरूरी है।
- आवेदन में सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, पासबुक, फोटो, आधार कार्ड आदि सही-सही अपलोड किए गए हों।
भुगतान स्थिति (Payment Status) कैसे देखें?
यदि आपने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आवेदन कर दिया है और राशि आने का इंतजार कर रहे हैं, तो इसी पोर्टल पर “Payment Status” सेक्शन में जाकर देख सकते हैं कि पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हुआ या नहीं।
वेबसाइट पर लॉगइन करें
- “Payment Status” पर क्लिक करें
- अपने बैंक अकाउंट नंबर या एप्लिकेशन नंबर डालें
- स्क्रीन पर भुगतान की तारीख और स्थिति दिख जाएगी
क्या स्नातक पास शादीशुदा महिला को भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ मिलेगा?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक पास शादीशुदा महिलाएँ भी इसका लाभ पा सकती हैं, बशर्ते कि वे बिहार की निवासी हों और योजना की अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करती हों। इस योजना के लिए विवाहित और अविवाहित दोनों ही लड़कियाँ पात्र हैं, जो बिहार में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली हैं।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ
- स्नातक पास लड़कियों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता
- राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है
- बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए अभिभावक को प्रोत्साहन मिलता है।
- राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।
ध्यान देने योग्य बातें
आवेदन करते समय दी गई सभी जानकारी सही और नवीनतम होनी चाहिए।
बैंक खाता DBT सक्षम और आधार से लिंक होना चाहिए आवेदन की स्थिति नियमित रूप से चेक करते रहें ताकि किसी त्रुटि की स्थिति में सुधार किया जा सके।
यदि आवेदन अस्वीकृत होता है तो कारण देखकर पुनः आवेदन करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का पैसा कब आएगा?
उत्तर: यदि आपका आवेदन “Approved” हो गया है तो राशि कुछ हफ्तों के भीतर आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है।
प्रश्न: अगर मेरा नाम लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?
उत्तर: आप वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक करें, अगर आवेदन “Rejected” या “Pending” है तो कारण देखें और आवश्यक सुधार करें।
प्रश्न: क्या 12वीं पास छात्राएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?
उत्तर: हाँ, योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट पास और स्नातक पास दोनों के लिए अलग-अलग आवेदन होते हैं।
प्रश्न: क्या यह योजना हर साल चलती है?
उत्तर: हाँ, यह एक नियमित योजना है और हर वित्तीय वर्ष में इसके लिए आवेदन लिए जाते हैं।
निष्कर्ष:
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार की बेटियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। अगर आपने आवेदन किया है तो ऊपर दिए गए स्टेप्स से अपना स्टेटस चेक करना बेहद आसान है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य की हर बेटी शिक्षित और आत्मनिर्भर बने। इसलिए समय पर आवेदन करें और जानकारी अपडेट रखें।

Amresh Singh
अमरेश सिंह एक कंटेंट राइटर हैं, इन्हें सरकारी योजनाओं और इससे जुड़ी जानकारियों पर काम करने का 5 वर्षों का अनुभव है। यह सभी जानकारी को सरल भाषा में लेख के रूप में लिखते हैं, ताकि आम लोगों को योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके। इनके द्वारा लिखे गए लेख लोगों को कल्याणकारी योजनाओं को समझने और उनसे लाभ उठाने में मदद करते हैं।

Rufi cj7t