Mukhyamantri Sarthi Yojana Apply Online: झारखंड सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, कोई भी बेरोजगार लड़का या लड़की, जो कम से कम 8वीं या 10वीं कक्षा पास है, इस योजना से जुड़कर निशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है और इसके बाद रोजगार या नौकरी प्राप्त कर सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से कि मुख्यमंत्री सारथी योजना क्या है, इसमें मिलने वाली सुविधाएं और लाभ क्या हैं, और इसका लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है इन सब के बारे में।
Mukhyamantri Sarthi Yojana Jharkhand क्या है?
मुख्यमंत्री सारथी योजना राज्य के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी लड़का, लड़की, महिला या पुरुष वह अपने जिले या राजधानी में जहां पर भी इस योजना का प्रशिक्षण केंद्र है वहां से निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। इस योजना के माध्यम से कुल 11 प्रकार के कोर्स का प्रशिक्षण कराया जाता है।
इस योजना में लड़कियों के लिए 5 प्रकार के कोर्स उपलब्ध हैं, जबकि लड़कों के लिए 6 प्रकार के कोर्स प्रदान किए जाते हैं। इन कोर्सों को पूरा करने का कुल समय 3 महीने निर्धारित किया गया है। कोर्स पूरा करने के बाद, अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केंद्र में एक परीक्षा भी पास करनी होती है। परीक्षा पास करने के बाद, झारखंड सरकार द्वारा उन्हें एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है, जिसके आधार पर वे किसी भी स्थान पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: 2003 झारखंड का वोटर लिस्ट डाउनलोड करें
Mukhyamantri Sarthi Yojana का संक्षिप्त विवरण
| योजना का नाम | झारखंड मुख्यमंत्री सारथी योजना |
| राज्य | झारखंड |
| साल | 2025 |
| शुरू किया गया | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
| लाभार्थी | झारखंड के नागरिक |
| उद्देश्य | लाभार्थियों को मुफ्त में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना |
| आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Mukhyamantri Sarthi Yojana का मुख्य उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सारथी योजना का उद्देश्य राज्य के युवाओं की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। पहले चरण 2025 में राज्य के 80 प्रखंडों में इस योजना की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले समय में, राज्य के सभी प्रखंडों में मुख्यमंत्री सारथी योजना का विस्तार किया जाएगा।
इस योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। सामान्य श्रेणी के 18 से 35 वर्ष के युवक/युवतियों तथा आरक्षित श्रेणी (ST/SC/OBC) के 50 वर्ष तक के पुरुष/महिलाओं को प्रखंड स्तर पर कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
Mukhyamantri Sarthi Yojana की विशेषताएं
- Mukhyamantri Sarthi Yojana Jharkhand के तहत राज्य के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को मुफ्त में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
- प्रशिक्षण में सफल युवक/युवतियों को तीन माह के अंदर नियोजन नहीं होने की स्थिति में रोज़गार प्रोत्साहन भत्ता के रूप में युवकों को 1000 रुपए एवं युवतियों/दिव्यांग/परलैंगिक को प्रतिमाह 1500 रुपए अधिकतम एक वर्ष तक DBT के माध्यम से दी जाएगी।
- इसके साथ ही गैरआवासीय प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केंद्र तक आने-जाने के लिये प्रतिमाह किराए के लिए 1000/- डीबीटी के माध्यम से भेजे जाने का भी प्रावधान है।
- इस कोर्स को पूरा करने के बाद नौकरी खोजने का जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की है, इसीलिए नौकरी लेना आपके लिए बहुत ही आसान हो जाएगा।
- इस योजना के तहत रहने और खाने की सुविधा के साथ-साथ बहुत सारे अन्य सुविधा भी सरकार के द्वारा दिया जाता है।
Mukhyamantri Sarthi Yojana के लाभ
- Mukhyamantri Sarthi Yojana का लाभ झारखंड के नागरिकों को कुछ इस प्रकार से दिया जाएगा, जो की निम्नलिखित है:-
- मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत वे सभी व्यक्ति प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरा हो चुका है, और कम से कम आठवीं पास हैं।
- इस योजना के अंतर्गत कुल 3 महीने का प्रशिक्षण एक कोर्स में दिया जाता है।
- प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को 1500 रुपए प्रति महीने प्रदान किया जाता है।
- प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को रहने और खाने की सारी सुविधा दी जाती है।
- प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफॉर्म, बेग, कॉपी एवं किताब मुफ्त में दिया जाता है।
- प्रशिक्षण के उपरांत राज्य सरकार द्वारा रोजगार का निश्चित अवसर प्रदान किया जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा दिया जाता है।
- सभी कोर्स में प्रैक्टिकल की भी सुविधा उपलब्ध है, ताकि लाभुक अपने अनुभव की भी जांच कर सकते हैं।
- इस योजना के शुरू होने से राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आयेगी।
- Jharkhand Mukhyamantri Sarthi Yojana के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगे।
Mukhyamantri Sarathi Yojana कोर्स सूची
राज्य के 8वीं एवं 10वीं कक्षा पास नागरिक Mukhyamantri Sarathi Yojana के अंतर्गत निम्नलिखित कोर्स को कर सकते हैं:-
| क्रम संख्या | कोर्स | योग्यता |
| 1. | स्विंग मशीन ऑपरेटर | 8वीं पास (लड़की) |
| 2. | ब्यूटीशियन | 8वीं पास (लड़की) |
| 3. | फैशन डिजाइन | 8वीं पास (लड़की) |
| 4. | कंप्यूटर ट्रेनिंग (एडीसीए) | 8वीं पास (लड़की) |
| 5. | स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट | 8वीं पास (लड़की) |
| 6. | ऑटोमोटीव इलेक्ट्रीशियन | 10वीं पास (लड़का) |
| 7. | स्मार्टफोन असेंबली टेक्नीशियन | 12वीं पास (लड़का) |
| 8. | आटोमोटिव वेल्डिंग मशीन ऑपरेटर | 10वीं पास (लड़का) |
| 9. | सोलर पीवी इंस्टालर | 10वीं पास (लड़का)+ आईटीआई या डिप्लोमा |
| 10. | फिटर फबरीकेशन | 10वीं पास (लड़का) |
| 11. | असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन | 10वीं पास (लड़का) |
Mukhyamantri Sarthi Yojana के लिए पात्रता
- झारखंड राज्य के वे सभी नागरिक जो मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित कुछ पत्रताओं को पूरा करना होगा जो निम्नलिखित है:-
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदन करने वाले नागरिक की आयु कम से कम 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:-
- आवेदन फॉर्म
- आधार कार्ड
- बैंक खाता
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
Mukhyamantri Sarthi Yojana Apply Online
- आवेदनकर्ता Mukhyamantri Sarthi Yojana Apply Online करने के लिए सबसे पहले इसके अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आपको मेनू सेक्सन में Registration का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने Candidates Registration का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा जिसमें आपको अपना पूरा बायोडाटा दर्ज करना होगा उस के बाद Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिससे आपको अच्छी तरह से भर देना है।
- उसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- इस प्रकार से आपका Mukhyamantri Sarthi Yojana Apply Online सफलता पूर्वक हो जाएगा।
निष्कर्ष:
दोस्तों इस लेख में हमने Mukhyamantri Sarthi Yojana Apply Online करने एवं योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की है। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट्स में बताना ना भूलें, और अगर आपको इस योजना से जुड़ी कोई सवाल या सुझाव है तो हमें जरूर बताएं। और दोस्तों अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें तथा दोस्तों के साथ शेयर भी करें।
ध्यान दें :- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट New Yojana के माध्यम से देते हैं। तो आप हमारे इस वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें।

Amresh Singh
अमरेश सिंह एक कंटेंट राइटर हैं, इन्हें सरकारी योजनाओं और इससे जुड़ी जानकारियों पर काम करने का 5 वर्षों का अनुभव है। यह सभी जानकारी को सरल भाषा में लेख के रूप में लिखते हैं, ताकि आम लोगों को योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके। इनके द्वारा लिखे गए लेख लोगों को कल्याणकारी योजनाओं को समझने और उनसे लाभ उठाने में मदद करते हैं।
