Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026-27

5/5 - (1 vote)

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026-27:  मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत युवाओं को मुफ्त में स्किल ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें।

विषय सूची

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं के लिए फायदेमंद है। ट्रेनिंग के साथ-साथ सरकार युवाओं को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में पात्र युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ₹8,000 से ₹10,000 तक प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है।इससे वे अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें और अपने भविष्य को संवार सकें।

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026-27 overview

योजना का नामMukhyamantri Seekho Kamao Yojana
लेख का नामMukhyamantri Seekho Kamao Yojana MP Registration
राज्यमध्यप्रदेश
उद्देश्यराज्य में बेरोजगारी दर को कम करना और युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना।
लाभबेरोजगार युवाओं को ट्रेनिंग के साथ-साथ आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana क्या है?

सीखो-कमाओ योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रभावशाली योजना है, जो युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है। इस योजना के तहत, युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाता है। 12वीं पास युवाओं को ₹8000, आईटीआई पास युवाओं को ₹8500, डिप्लोमा धारकों को ₹9000, और स्नातक या उच्च डिग्री धारकों को ₹10000 प्रतिमाह दिया जाता है।

योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें या किसी अच्छे उद्योग में नौकरी पा सकें। इस योजना के तहत, केवल उन औद्योगिक और व्यवसायिक संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो पैन और जीएसटी पंजीकरण के तहत आते हैं, जैसे प्रोपराइटरशिप, कंपनी, पार्टनरशिप, ट्रस्ट आदि। यह योजना युवाओं को आर्थिक और व्यावसायिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

Mukhymantri sikho kamao Yojana: का मुख्य उद्देश्य

सीएम सीखो-कमाओ योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी को कम करना और युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को उनकी रुचि और कौशल के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करती है, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। यह योजना खासतौर पर उन शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बनाई गई है, जो नौकरी पाने में असमर्थ हैं और अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं।

सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को न केवल कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, बल्कि उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। सरकार हर महीने स्टाइपेंड के रूप में ₹8000 से ₹10000 तक की राशि देती है, जो उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। इस योजना का एक और उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे न केवल खुद आत्मनिर्भर बन सकें, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकें।

यह योजना युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से, वे अपनी क्षमता को पहचानकर विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में दक्षता प्राप्त करते हैं। यह पहल न केवल व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देती है, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास में भी योगदान देती है। योजना का सरल प्रक्रिया और लाभकारी प्रावधान इसे युवाओं के लिए बेहद उपयोगी बनाते हैं।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लाभ क्या है?

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लाभ निम्नलिखित हैं:

कौशल विकास:

  • राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
  • युवाओं को काम के लिए आवश्यक स्किल्स सिखाए जाते हैं।

आर्थिक सहायता:

  • प्रशिक्षण के दौरान हर महीने ₹8,000 से ₹10,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
  • यह सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है।

विभिन्न कार्यक्षेत्र:

सरकार ने इस योजना के तहत सैकड़ों कार्यक्षेत्रों का चयन किया है, जिनमें युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

रोजगार सुनिश्चितता:

  • प्रशिक्षण के बाद युवाओं को उसी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने का मौका मिलता है।
  • इससे उनकी करियर स्थिरता सुनिश्चित होती है।

बेरोजगारी में कमी:

  • इस योजना के माध्यम से हर साल एक लाख से अधिक युवा लाभान्वित होते हैं।
  • इससे मध्य प्रदेश में बेरोजगारी की दर कम होती है।

सहयोग प्रणाली:

लाभार्थी को मिलने वाली आर्थिक सहायता मेंस्टाइपेंड की निर्धारित राशि का 75% राज्य सरकार DBT के माध्यम से देती है, जबकि संबंधित प्रतिष्ठान को कम से कम 25% राशि देनी होती है।

युवाओं की समस्या का समाधान:

यह योजना युवाओं को नौकरी न मिलने की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करती है।

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026-27: Eligibility

  • इस योजना में तहत केवल मध्य प्रदेश का मूल निवासी बेरोजगार युवा ही आवेदन कर सकता हैं,
  • ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष से लेकर 29 वर्ष के बीच है वही आवेदन कर सकते हैं,
  • इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवा जिनका सरकारी नौकरी प्राप्त नही हुआ हैं,
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आधार कार्ड मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए,
  • इसमें आवेदन कर रहे बेरोजगार युवा के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नही होना चाहिए |

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में आवेदन कैसे करें ?

अगर आप भी मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो आपको बताये गये सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो इस प्रकार से हैं-

आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा,

इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज खुलेगा,

होम पेज पर आपको योजना से जुड़े दिशा निर्देश देखने को मिलेगा, जिसे आपको अच्छे से पढ़ लेना होगा,

इसके बाद नीचे चेक बॉक्स का एक आप्शन दिखाई देगा जिसे आपको टिक करना होगा,

इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपसे मांगे गये सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा,

इसके बाद आपके आधार कार्ड पर लिंक मोबाइल नम्बर पर ओटीपी को दर्ज करना है और अपने रजिस्ट्रेशन को वेरीफाई करना हैं,

इसके बाद आपको ईमेल आई पर इसका आई डी पासवर्ड मिलेगा,

जिसकी सहायता से आपको पोर्टल में लॉगिन करना होगा,

इसके बाद आपके सामने इस योजना का डैशबोर्ड खुलेगा,

डैशबोर्ड में आपको पूछे गये सभी जानकारियों को दर्ज करना है और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा,

इसके बाद नीचे आपको सबमिट के आप्शन पर क्लिक करना होगा, इस प्रकार से आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं |

हमारे द्वारा बताये गये इन सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते हैं |

निष्कर्ष:

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026-27:  मध्य प्रदेश  सरकार की और से एक महत्वपूर्ण योजना आया है। जिसका उद्देश्य राज्य के शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत युवाओं को मुफ्त में स्किल ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें।

ध्यान दें :- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट New yojana के माध्यम से देते हैं। तो आप हमारे इस वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें।

आवश्यक सूचना

पाठक मित्रों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि New yojana वेबसाइट कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है। इस वेबसाइट को आम लोगों द्वारा शुरू की गई है जिस पर योजनाओं के बारे में सरलता से बताया जाता है। अगर आप इस पोर्टल पर किसी पुरानी योजना के बारे में पढ़ रहे हैं तो उसकी सत्यता जांचने के लिए योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं, ऑफिशल वेबसाइट का लिंक हर लेख में प्रदान किया हुआ रहता है, धन्यवाद!

हमेसा पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) 

प्रश्न क.सीखो कमाओ योजना किस विभाग के अंतर्गत आती है?

‌ उत्तर.यह योजना मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड विभाग के अंतर्गत आती है।

प्रश्न ख:मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना क्या है?

यह योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य पढ़े-लिखे बेरोज़गार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाना है।

प्रश्न 3: इस योजना से युवाओं को क्या लाभ मिलेगा?

लाभार्थियों को कंपनियों, उद्योगों और संस्थानों में प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही, प्रशिक्षण अवधि में मासिक मानदेय (Stipend) भी प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न 4: इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

युवाओं को काम सीखने और साथ ही कमाई करने का अवसर देना, ताकि वे भविष्य में स्थायी रोजगार पा सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment