बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 से लेकर ₹2 लाख तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। जानिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कैसे अप्लाई करें, पात्रता, दस्तावेज और लाभ की पूरी जानकारी।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है?
बिहार सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत हर परिवार की एक महिला को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
पहली किस्त में महिलाओं को ₹10,000 मिलेंगे, इसके बाद ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। सहायता का उपयोग महिलाएं खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई, बुनाई और लघु उद्योगों में कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इस योजना के तहत बिहार सरकार दे रही है बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप के साथ ₹6000 भी
Mukhymantri Mahila Yojana Online Overviews
लेख का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कैसे अप्लाई करें |
लेख का प्रकार | Sarkari Yojana |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
लाभ | 10 हजार रुपए |
अतिरिक्त सहायता राशि | 2 लाख रुपए |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 07 सितंबर 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | Online/Offline |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmry.brlps.in/ |
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 2 लाख की राशि कैसे मिलेगी?
इस योजना के अंतर्गत राज्य की जिन इच्छुक महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 10,000 रूपए की राशि प्राप्त हुई है, उन्हें कोई भी रोजगार शुरु करना होगा। उसके बाद 6 महीने के अंदर योजना से संबंधित विभाग द्वारा आकलन किया जाएगा अगर विभाग को लगता है कि आप अपने कारोबार को अच्छे से चला रहे हैं तो आपको बिहार सरकार के द्वारा ₹200000 की राशि दी जाएगी ताकि आप रोजगार को आगे बढ़ा सकें।
योजना का उद्देश्य
योजना का उद्देश्य महिलाओं में स्वरोजगार बढ़ाना और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इस योजना के तहत पहले चरण में दी जाने वाली वित्तीय सहायता से महिलाएं खेती,पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई, बुनाई और अन्य लघु उद्योग में निवेश करेंगी। इसके बाद इन्हें ₹2 लाख सहायता करीब 6 महीने बाद दी जाएगी जिससे वह अपना व्यवसाय बढ़ा सकेंगी।
योजना के तहत रोजगार शुरू करने के विकल्प
- सब्जी एवं फल दुकान
- फल/जूस / डेयरी प्रॉडक्ट दुकान
- किराना दुकान
- खिलौना एवं जेनरल दुकान
- प्लास्टिक सामग्री/ बर्तन की दुकान (दैनिक उपयोग)
- आटोमोबाइल रिपेयर दुकान
- कपड़ा / फूट वियर / सिलाई दुकान
- बिजली उपकरण एवं बर्तन की दुकान
- कृषि कार्य
- बकरी पालन
- ई-रिक्सा / ऑटो रिक्शा
- मोबाइल बिक्री, रिपेयर, मोबाइल रिचार्ज स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी दुकान
- खाद्य सामग्री दुकान
- ब्यूटी पार्लर /कॉस्मेटिक / कृत्रिम ज्वेलरी दुकान
- मुर्गी पालन
- गौ पालन
(लाभार्थी अपने अनुसार भी रोजगार का चयन कर सकती है)
योजना के लाभ
- महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा।
- महिलाओं के जीवन में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
- इस योजना द्वारा छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
पात्रता (Eligibility)
अब सवाल यह है कि आखिर इस योजना का लाभ कौन ले सकता है? तो महिला रोजगार योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं जो-
- बिहार की स्थाई निवासी हैं।
- इसमें राज्य की ग्रामीण और शहरी दोनों प्रकार की महिलाएं शामिल हैं।
- योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने के लिए महिलाओं का जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा होना अनिवार्य है। हालांकि जो महिलाएं अभी तक जीविका से नहीं जुड़ पाई हैं, उनके लिए अवसर खुला है।
- उन्हें पहले स्वयं सहायता समूह की सदस्यता लेनी होगी।
- सदस्य बनने की प्रक्रिया सरल रखी गई है।
- इसके लिए निर्धारित आवेदन पत्र भरना होगा।
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड (वित्तीय लेनदेन की पारदर्शिता हेतु)
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना कैसे अप्लाई करें?
अगर आप मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें –
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक नीचे टेबल में दिया गया है।
- होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित प्रपत्र भरने के लिए क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको दो लिंक दिखाए जाएंगे Open Link1
- Open Link2 इनमें से आप किसी के ऊपर क्लिक कर सकते हैं।
- फिर आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप स्वंय सहायता समूह की सदस्य हैं ?
- अगर आप स्वयं सहायता समूह का सदस्य है तो हां, अगर नहीं है तो ना में उत्तर देना होगा।
- अगर आप स्वयं सहायता समूह की सदस्य नहीं है तो जानकारी को पढ़कर चेक बॉक्स में टीक करना होगा।
- अब आपके सामने Self Authentication का फॉर्म खुल जाएगा।
- जिसमें आपको Enter Aadhaar No
- Enter Name (As Per Aadhar)
- Enter Father/Husband Name
- Enter Mobile No (Applicant)
- की जानकारी भरकर सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको मांगी जाने वाली सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा।
- जानकारी को भर लेने के बाद आपको मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड कर लेना होगा।
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आवेदन प्रक्रिया
- अपने ग्राम संगठन या जीविका समूह के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
- समूह की प्रतिनिधि आवेदन फॉर्म भरने और दस्तावेज जमा करने में मदद करेंगी।
Important Links
ऑनलाइन आवेदन लिंक | यहां क्लिक करें |
आवेदन फॉर्म | Download |
Join Now | |
Telegram | Join Now |
निष्कर्ष:
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस योजना से महिलाएं न सिर्फ स्वरोजगार कर सकेंगी बल्कि अपने परिवार और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देंगी। यह लेख आपको कैसा लगा इसकी जानकारी कमेंट में हमारे साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में कितनी राशि मिलेगी?
A. पहली किस्त में ₹10,000 और बाद में ₹2 लाख तक की सहायता दी जाएगी।
Q. क्या यह योजना केवल ग्रामीण महिलाओं के लिए है?
A. नहीं, यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए है।
Q. आवेदन कहां से किया जा सकता है?
A. ग्रामीण महिलाएं ग्राम संगठन/जीविका समूह से और शहरी महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
Q. क्या सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं?
A. केवल बिहार की स्थाई निवासी महिलाएं जो जीविका समूह से जुड़ी हों, वही लाभ ले सकती हैं।
Mukhymantri mahila Yojana
Samuh mahila Yojana tippani