Sharmadhan card Kaise banaye: दोस्तों, झारखंड के महिला और पुरुष दोनों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है, झारखंड में एक नई योजना शुरू हो गई है। इसका आवेदन भी चल रहा है। आपलोग जितना जल्दी हो सके इस योजना में आवेदन करें और इसका लाभ उठाएं। कैसे आवेदन करना है क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे सारी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Sharma dhan card yojana kya hai
झारखंड सरकार द्वारा राज्य के महिला पुरुष दोनों के लिए योजना शुरू कर चुकी झारखंड श्रमाधान कार्ड योजना। इस योजना के तहत आप लोगों का एक कार्ड बन रहा है, अगर यह कार्ड आप बना लेते हैं आपको ढेरों फायदे मिलने वाले हैं।
इस योजना का आवेदन आप लोग कहां से करेंगे, इसमें उम्र सीमा क्या है और क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स लगने वाला है? यह सारी जानकारी इस लेख में नीचे दी गई है। ऐसी ही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी से अपडेट रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप एवं टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं ज्वाइन बटन नीचे दिया गया है।
इसे भी पढ़ें: भैया बलवान योजना क्या है, कैसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन पूरी जानकारी
Sharmadhan Yojana Jharkhand Eligibility/पात्रता
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा कुछ बुनियादी पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं:
- आवेदक की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक झारखंड का नागरिक हो और असंगठित क्षेत्र में काम करता हो।
- महिला और पुरुष दोनों झारखंड श्रमाधान कार्ड को बनवा सकते हैं।
- यदि कोई व्यक्ति EPFO या ESIC का सदस्य है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं है।
- आवेदक का बैंक खाता, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
झारखंड में पीएम कुसुम योजना के लिए कैसे आवेदन करें पूरी जानकारी पढ़ें
क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स लगने
- Sharmadhan Yojana Jharkhand के तहत आवेदन करने के लिए आपको निम्न दस्तावेज लगेंगे-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड वोटर कार्ड)
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Sharmadhan card Kaise banaye
झारखंड श्रमाधान कार्ड इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बनाया जा सकता है।योजना का आवेदन आप खुद से नहीं कर सकते हैं, इसे केवल सीएससी आईडी वाले ही बना सकते हैं। आप लोग सीएससी सेंटर के माध्यम से यानी कि प्रज्ञा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड में राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें जानें
Sharmadhan Card Benefit in Hindi/लाभ
यदि आप लोग इस कार्ड को बना लेते हैं तो आप लोगों को क्या-क्या लाभ इस कार्ड से मिलने वाला है चलिए एक-एक करके जानते हैं –
पहले लाभ 5000 का मिलेगा
अगर यह कार्ड आप लोग बना लेते हैं तो आपको 90 दिन बाद मिलेगा 5000 का पेमेंट। यदि आप लोग श्रमाधान कार्ड को बना लेते हैं तो जिस दिन श्रमाधान कार्ड बनाएंगे उसके 90 दिनों के बाद आप लोगों के अकाउंट में 5000 का पेमेंट आएगा।
विवाह सहायता योजना का लाभ
विवाह सहायता योजना के तहत इसमें आप लोगों को 30000 का लाभ मिलने वाला है। अब देखिए कोई महिला है जिन्होंने इस कार्ड को बनाया है और जब उस महिला का विवाह होगा तो उस समय उस महिला को 30000 का लाभ दिया जाएगा।
विवाह होने के बाद जब उस महिला के बच्चे होंगे तो अधिकत्तम दो बच्चों तक उनके विवाह पर फिर से 30000+30000 का लाभ दिया जाएगा। यानी जिस समय उस महिला का विवाह होगा उस समय उस महिला को 30000 दिया जाएगा। जब उसके बच्चों का विवाह होगा तो उस समय फिर से 30000 मिलेगा।
सिलाई मशीन योजना का लाभ
झारखंड श्रमाधान कार्ड योजना के तहत आप लोगों को सिलाई मशीन योजना का लाभ भी मिलने वाला है। इसमें सबसे पहले आप लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा कि आप लोग सिलाई किस प्रकार से करेंगे। और आपका ट्रेनिंग खत्म होने के बाद
आप लोगों को सिलाई मशीन लेने के लिए 6000 का पेमेंट दिया जाएगा।
साइकिल सहायता योजना का लाभ
इस योजना का लाभ जो इस कार्ड के माध्यम से आप लोगों को
मिलेगा वह है साइकिल सहायता योजना का लाभ। इस योजना के तहत आप साइकिल ले सकते हैं और इसके लिए आप लोगों
के अकाउंट में 7000 का पेमेंट भेजा जाएगा।
अंत्येष्टि सहायता योजना
इस योजना के तहत जो भी इस कार्ड को बनाएंगे यदि उनका
सामान्य मृत्यु हो जाता है 60 वर्ष की आयु तक तो उनके परिवार को 15,000 का लाभ यहां पर दिया जाएगा। और किसी दुर्घटना से या फिर किसी रोग से अगर मृत्यु होता है तो 25,000 का लाभ दिया जाएगा।
मातृत्व सहायता योजना का लाभ
मातृत्व और सुविधा योजना यानी कोई महिला जब बच्चे को जन्म देंगी तो उन्हें पहले बच्चे के जन्म पर मिलेगा 15000 का लाभ। इसी तरह यदि दूसरे बच्चे को जन्म देती है तो तब भी उन्हें मिलेगा 15000 का लाभ। इसलिए देखिए यह कार्ड कितना जरूरी है।
मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक औजार सहायता योजना
अगर आप झारखंड राज्य का संगठित मजदूर हैं तो आपको इस योजना के तहत सेफ्टी किट खरीदने के लिए 5000 का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा आप अपने काम में इस्तेमाल होने वाले कोई औजार खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको ₹5000 का लाभ दिया जाएगा।
निष्कर्ष: (Conclusion)
झारखंड श्रमाधान कार्ड योजना मजदूरों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। इससे गरीब और श्रमिक परिवारों को सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है।
अगर आप भी मजदूर हैं और झारखंड में रहते हैं, तो आज ही राज्य सरकार के तरफ से मिल रहे सुविधाओं का लाभ पाने के लिए श्रमाधान कार्ड बनवाएं और अपने अधिकारों का फायदा उठाएं।

Amresh Singh
अमरेश सिंह एक कंटेंट राइटर हैं, इन्हें सरकारी योजनाओं और इससे जुड़ी जानकारियों पर काम करने का 5 वर्षों का अनुभव है। यह सभी जानकारी को सरल भाषा में लेख के रूप में लिखते हैं, ताकि आम लोगों को योजनाओं की सटीक जानकारी मिल सके। इनके द्वारा लिखे गए लेख लोगों को कल्याणकारी योजनाओं को समझने और उनसे लाभ उठाने में मदद करते हैं।
