श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन लिस्ट 2025 | UP Shramik Registration List

3.7/5 - (3 votes)

श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन List:UP Shramik Registration Listजब से सरकार ने श्रम विभाग धारकों के लिए पोर्टल लॉन्च किया है। श्रम कार्ड धारकों को अनुदान राशि देने की घोषणा की है तब से यूपी के मजदूरों के मन में उत्साह बढ़ा सी गई है । और यहां के मजदूर बहुत ही मेहनत सिल होते हैं  रोजाना मेहनत करते हैं और घर परिवार को चलते हैं। जैसे कि पेंटिंग बधाई गिरी क्लाइंबिंग खेतिया फैक्ट्री में काम आदि ऐसे मेहनती मजदूरों के लिए यूपी सरकार ने श्रम  विभाग पोर्टल को जारी किया ।यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अपने श्रम कार्ड को रजिस्ट्रेशन किया है  और आपका नाम लिस्ट में नहीं आया है तो घबराने की कोई बात नहीं है तीन से चार हफ्ते के भीतर ही आपका नाम श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन List में आ जाता है जिससे आप देख सकते हैं। और डाउनलोड भी कर सकते हैं,अपना नाम लिस्ट में कैसे देखें और उसे डाउनलोड करें इसे जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े हैं।

श्रमिक रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है?

UP Shramik Registration List:उत्तर प्रदेश सरकार ने असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों, आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के श्रमिकों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी श्रमिक ऑनलाइन आवेदन करके अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से श्रमिक को एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पहचान पत्र जारी किया जाता है, जिसे श्रमिक कार्ड कहा जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

श्रमिक पंजीकरण कार्ड (UP) मजदूरों के लिए एक पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है। जब भी सरकार कोई नई योजना शुरू करती है, तो पहले से पंजीकृत श्रमिकों को उसमें पहली प्राथमिकता दी जाती है। श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश ने इसके लिए एक आधिकारिक पोर्टल www.upbocw.in बनाया है, जहाँ सभी पंजीकृत श्रमिकों की जानकारी उपलब्ध रहती है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी मजदूर आर्थिक तंगी का सामना न करे, इसलिए श्रमिकों का यह रजिस्ट्रेशन बहुत आवश्यक माना गया है।

इसे भी पढ़ें :जिस परिवार के कमाऊ मुखिया की असामयिक मृत्यु हो जाती है, ऐसे में मृतक के आश्रित को 30,000 रुपए की एक मुश्त धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

रजिस्ट्रेशन लिस्ट क्या होती है?

  • जब आप श्रम विभाग में पंजीकरण करते हैं, तो आपका नाम एक सरकारी सूची (लिस्ट) में दर्ज किया जाता है।
  • इस सूची में वही लोग शामिल होते हैं जिनका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है।
  • आप इस लिस्ट में जाकर अपना नाम देखकर यह पता लगा सकते हैं कि –
  • आपका कार्ड सक्रिय (Active) है या नहीं,
  • और आप सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं या नहीं।

लिस्ट कैसे देखें? (ऑनलाइन तरीका)

  • आप मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे लिस्ट देख सकते हैं। नीचे आसान तरीका दिया गया है
  1. सबसे पहले जाएं https://upbocw.in
  2. वेबसाइट के होमपेज पर “पंजीकृत श्रमिक की स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना पंजीकरण नंबर या आधार नंबर डालें।
  4. “सबमिट” बटन दबाएं।
  5. अब स्क्रीन पर आपकी सारी जानकारी दिखाई देगी — नाम, पंजीकरण तिथि और स्थिति।
    अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के पात्र हैं।

रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है?

  • यह योजना उन सभी लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जैसे
  • राजमिस्त्री, मजदूर, बढ़ई, पेंटर, प्लंबर, बिजली मिस्त्री
  • रिक्शा या ठेला चालक
  • फैक्ट्री या निर्माण स्थल पर काम करने वाले लोग
  • खेतों में काम करने वाले श्रमिक

जरूरी दस्तावेज

  • रजिस्ट्रेशन के लिए ये दस्तावेज साथ रखें:
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • काम का प्रमाण (जैसे मजदूरी या काम का सर्टिफिकेट)

निष्कर्ष

श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन लिस्ट 2025 उन सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अपनी मेहनत से परिवार चलाते हैं।अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द ही श्रम विभाग की वेबसाइट पर जाकर कर लें।रजिस्ट्रेशन के बाद आपका नाम लिस्ट में आने पर आप भी सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

UP Shramik Registration List FAQS

क.श्रम कार्ड पर ₹3000 कैसे मिलेंगे?

उत्तर:ई-श्रम कार्ड से सीधे ₹3,000 नहीं मिलते हैं। वास्तव में यह राशि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) के तहत दी जाने वाली पेंशन है। जब कोई श्रमिक इस योजना में पंजीकरण करता है, तो 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उसे हर महीने ₹3,000 की पेंशन मिलती है। यानी यह लाभ ई-श्रम कार्ड से जुड़ा हुआ है, लेकिन यह राशि ई-श्रम कार्ड से सीधे नहीं मिलती, बल्कि इस योजना में शामिल श्रमिकों को दी जाती है।

ख.श्रमिक पंजीयन की स्थिति कैसे देखें UP?

उत्तर:उत्तर प्रदेश (UP) में श्रमिक कार्ड की स्थिति आप upbocw.in वेबसाइट या ई-श्रम पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी पंजीकरण संख्या, आवेदन संख्या, या आधार संख्या दर्ज करनी होगी। फिर upbocw.in पर “श्रमिक पंजीकरण की स्थिति” विकल्प चुनें या ई-श्रम पोर्टल पर जाकर “आवेदन स्थिति” सेक्शन में अपनी जानकारी भरें।

ग.मोबाइल से श्रम कार्ड कैसे चेक करें?

उत्तर:आप अपने मोबाइल नंबर की मदद से ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण या लाभ की स्थिति आसानी से जांच सकते हैं। इसके लिए eshram.gov.in, संबंधित राज्य के श्रम विभाग की वेबसाइट, या उमंग ऐप पर जाएं और वहां अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके अलावा, आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से हेल्पलाइन नंबर 14434 पर संदेश भेजकर भी अपनी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

घ.श्रम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर:ई-श्रम पंजीकरण की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है। श्रमिक कभी भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं, क्योंकि ई-श्रम पोर्टल पर 24×7 यानी पूरे समय ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment