Vridha pension Yojana Jharkhand: वर्तमान समय में गरीब, अति गरीब और पिछड़े परिवारों के बुजुर्गों के लिए जीवन यापन करना बेहद कठिन हो गया है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख में आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं और क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे इन सभी की जानकारी दी गई है।
वृद्धा पेंशन योजना झारखंड क्या है?
Vridha Pension Yojana Jharkhand एक सरकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत बुजुर्गों को हर महीने ₹1000 की राशि पेंशन के रूप में दी जाती है, ताकि वे अपना जीवन यापन सम्मानपूर्वक कर सकें।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अब आपको कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे ही वृद्धा पेंशन झारखंड के तहत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब अपने खेतों में सोलर पंप लगवाई 60% सब्सिडी के साथ
योजना का संक्षिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
योजना का नाम | Vridha Pension Yojana Jharkhand |
लाभार्थी | झारखण्ड राज्य के सभी वृद्ध लोग |
उद्देश्य | 50 वर्ष से अधिक के सभी वृद्ध लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
पेंशन की राशि | रु 1000 प्रतिमाह |
आयु सीमा | 50 वर्ष और उससे अधिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | Click here |
योजना का उद्देश्य और महत्व
झारखंड सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक आयु के गरीब, अति गरीब और पिछड़े वर्ग के बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। गरीब परिवारों की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण अक्सर वे अपने बुजुर्गों की देखभाल करने में असमर्थ होते हैं, जिससे उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पातीं।
बुजुर्गों के लिए जीवन यापन को सरल बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने वृद्धा पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।
Vridha Pension Yojana Jharkhand की विशेषताएं
- राज्य की सामाजिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लेकर आई है।
- पहले यह लाभ 60 वर्ष की आयु वाले लोगों को प्रदान किया जाता था, लेकिन अब आयु सीमा घटाकर 50 वर्ष कर दी गई है।
- प्रदेश के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुषों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- सभी महिलाओं और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति श्रेणी के पुरुषों को 50 वर्ष की आयु के बाद हर महीने पेंशन प्रदान की जाएगी।
- वृद्धा पेंशन झारखंड के तहत आवेदन जमा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कौन-कौन लाभ उठा सकते हैं इस योजना का?
- 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- 2024 से पहले बुजुर्ग लोगों को पेंशन के रूप में 600 प्रदान किए जाते थे, जिसे राज्य सरकार द्वारा बढ़कर अब ₹1000 प्रतिमाह कर दी गई है।
- Vridha Pension Jharkhand के तहत मिलने वाली सहायता राशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।
- Vridha Pension मिलने से राज्य के बुजुर्ग लोगों को अब किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
- हर महीने ₹1000 की सहायता राशि पाकर बुजुर्ग लोग आत्मनिर्भर बनेंगे।
- Vridha Pension के द्वारा बुजुर्ग लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा 885 करोड़ रूपए की राशि का बजट निर्धारित किया गया है।
- Vridha Pension Jharkhand के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से आवेदन किया जा सकता है।
वृद्धा पेंशन योजना झारखंड की पात्रता शर्तें
- झारखंड के मूल निवासी ही Vridha Pension का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- जिनकी आयु 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी है वही इस योजना के पात्र हैं।
- आवेदक पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर रहा हो।
- Vridha Pension Jharkhand के तहत मिलने वाली पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, इसलिए आवेदक के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।
- आवेदनकर्ता का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास सभी जरूरी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
Jharkhand Vridha Pension Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो इस प्रकार से हैं:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Vridha Pension Yojana Jharkhand Online Apply
यदि आप Vridha Pension Jharkhand के लिए पात्र हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले वृद्धावस्था पेंशन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होम पेज पर ही आपको Register Yourself का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक पॉप अप खुलकर आ जाएगा।
- जिसमें आपको आवेदनकर्ता का Full Name, Email Id, Mobile No, और Password दर्ज करना होगा।
- पासवर्ड आपको 8 से 15 अंकों के बीच बनाना होगा।
- उसके बाद आपको कैप्चा भरना होगा और Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- Submit के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल पर एक ईमेल जाएगा।
- उस ईमेल में एक वेरिफिकेशन लिंक होगा।
- उस लिंक पर क्लिक करके आपको अपना ईमेल वेरीफिकेशन करना होगा।
- अब आपको फिर से Vridha Pension Jharkhand के होम पेज पर आना होगा।
- उसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पॉप-अप खुलकर आ जाएगा।
- इसमें आपको अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- उसके बाद कैप्चा को भरना होगा और Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां पर आपको Apply For Services के सेक्शन में View all available service के के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने ऑल स्कीम की लिस्ट आ जाएगी।
- आपको 41 नंबर पर “Jharkhand Social Security Pension” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने Vridha Pension Jharkhand का ऑनलाइन आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
- आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को जैसे आवेदक का नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आयु आदि को दर्ज करना होगा।
- आवेदन फार्म सभी जरूरी जानकारियों को भर लेने के बाद फोटो एवं दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार से आपका झारखंड वृध्दा पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
1. नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाएं।
2. ऑपरेटर द्वारा वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन करवाएं।
3. सभी जरूरी दस्तावेज जमा करें।
4. आवेदन की रसीद प्राप्त करें।
आवेदन करते समय ध्यान देने योग्य बातें
1. सभी दस्तावेज सही और वैध होने चाहिए।
2. बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
3. गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।
निष्कर्ष
इस लेख में हमने आपको झारखंड वृद्धा पेंशन 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान की है। यह पेंशन योजना राज्य के बुजुर्ग नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से उन्हें आर्थिक सहारा मिलता है और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकते हैं। अगर आपके परिवार या गाँव में कोई बुजुर्ग पात्र है तो उन्हें इस योजना का लाभ जरूर दिलाएं।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q. वृद्धा पेंशन योजना झारखंड क्या है?
A. यह राज्य सरकार की पेंशन योजना है जिसके तहत 50 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मासिक पेंशन दी जाती है।
Q. इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?
A. झारखंड राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग जिनकी आयु 50 वर्ष या उससे अधिक है।
Q. वृद्धा पेंशन योजना झारखंड में कितनी राशि मिलती है?
A. योग्य लाभार्थियों को हर महीने ₹1000 तक की पेंशन दी जाती है।
Q. आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
A. आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, फोटो और उम्र प्रमाण पत्र।
Q. इस योजना के लिए आवेदन कहाँ करें?
A. नजदीकी CSC सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है।
Q. आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
A. लाभार्थी पोर्टल या CSC सेंटर के माध्यम से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Q. अगर पेंशन समय पर न मिले तो क्या करना चाहिए?
A. ब्लॉक ऑफिस या जिला समाज कल्याण विभाग से संपर्क करना चाहिए।
2 thoughts on “Vridha Pension Yojana Jharkhand: वृद्धा पेंशन योजना के लिए आवेदन शुरू”