झारखंड मैया सम्मान योजना का पैसा कब मिलेगा: 14वीं 15वीं किस्त खटाखट आ रहा खाते में

Rate this post

जोहर साथियों, झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के 15वीं किस्त जो आप लोगों को दिवाली से पहले मिलने वाला है, इसको लेकर बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां, आप लोगों का दिवाली गिफ्ट के लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। किन-किन जिलों में पहले जाएगा यह गिफ्ट? इसको लेकर भी यहां पर बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है तो आपसे अनुरोध है की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें।

झारखंड मैया सम्मान योजना का पैसा कब मिलेगा

अगर आप दिवाली या छठ से पहले मैया सम्मान योजना की राशि का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए लेख बहुत ही ज्यादा जरूरी है। साथ ही आप में से किसी को भी 14वीं किस्त नहीं मिली है तो उनके लिए भी जरूरी अपडेट है। 15वीं किस्त सभी के खाते में जाना शुरू हो चुका है जो कि आपका अक्टूबर माह की राशि है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

चलिए देखते हैं सबसे पहले सरकार द्वारा किन-किन जिलों में देने का आदेश जारी किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आपको दीपावली का गिफ्ट आपके खाते में कब तक पहुंचेगी। ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप पर ओं टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मैया बलवान योजना का लाभ कैसे मिलेगा पूरी जानकारी यहां पाएं

झारखंड की महिलाओं को मुख्यमंत्री की तरफ से दिवाली का गिफ्ट

झारखंड के मुख्यमंत्री हमेशा जब भी पैसा दिए हैं तो लगभग कोई ना कोई त्यौहार के ठीक पहले या त्यौहार के समय पे दिए हैं। चाहे रक्षाबंधन हो, चाहे कर्मा पर्व हो, या चाहे दुर्गा पूजा की बात कर लीजिए और अब दीपावली और छठ की बारी है। तो दो-दो बड़ा त्यौहार हैं इसमें तो खाली बिल्कुल नहीं जाएगा।

अक्टूबर महीने का पेमेंट आपके खाते में 2500 करके घुसने वाला है। ताकि दिवाली खुशी से मने और इसलिए दिवाली से पहले झारखंड के महिलाओं को खुशियों की सौगात झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी देने जा रहे हैं।

इन महिलाओं को मिलेगा ₹5000

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ-कुछ लाभुक ऐसे हैं जिन्हें अभी तक दुर्गा पूजा वाला पैसा यानी 14वीं किस्त यानी सितंबर महीने का पेमेंट था वो अब तक उनको नहीं मिला है। तो अगर आपका सब कुछ सही है तो आपके खाते में 14वीं और 15वीं दोनों साथ में डाला जाएगा।

यानी 2500+2500 मिलाकर के आपके खाते में एक साथ यह राशि भेजी जाएगी। क्योंकि हो सकता है किसी तकनीकी खराबी के कारण आपका पैसा अटक गया हो, तो आपको एक साथ पैसा मिल जाएगा। वहीं, नियमित लाभार्थी महिलाओं को सामान्य ₹2500 की राशि ही दी जाएगी।

झारखंड सरकार दे रही है सोलर पंप लगवाने पर भारी सब्सिडी, पूरी जानकारी पढ़ें

पहले किन्हें पैसा दिया जाएगा?

देखिए पैसे भेजने की प्रक्रिया विभाग की गाइडलाइन के आधार पर होगा, यानी जैसा विभाग गाइडलाइन देगा जिन जिलों को पहले पैसे भेजने के लिए उनको पहले पैसा मिलेगा। योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जा रही है। यानी जो 15वीं किस्त आपके खाते में डाला जा रहा है वह गाइडलाइन के आधार पर भेजा जा रहा है।

योजना का लाभ पाने के लिए क्या है पात्रता

झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत जो पैसे दिए जा रहे हैं उसे पाने के लिए आपके पास यह सारी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए:

आपका आधार बेस्ड बैंक

आपका खाता (डीबीटी चालू) खाता होना अनिवार्य है। आप में
से बहुत कोई ध्यान नहीं देते हैं और लगभग लगभग दो से 3 लाख महिलाओं का अभी भी डीबीटी चालू नहीं है। तो उन लोग जल्दी से अपना डीबीटी करवा लीजिए।

वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए

आपका भौतिक सत्यापन होना चाहिए तभी आपको पैसे मिलेंगे, अगर आपका भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है तो आप अपने आंगनबाड़ी सेविका या फिर पंचायत सचिव से एक बार जरूर बात कर लीजिए।

आधार कार्ड राशन कार्ड लिंक

आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए यह बहुत जरूरी है। जी हां यानी आपका जो ईकेवाईसी है आधार कार्ड का वो होना चाहिए। बिना ईकेवाईसी के महिलाओं को पैसे नहीं दिए जा रहे हैं।

किन जिलों को मिलेगा पहले पैसा

चलिए अब बात करते हैं किन-किन जिलों को पहले पैसा सरकार भेजने जा रही है। जिलों में सबसे पहले राशि भेजने की तैयारी चल रही है उन जिलों में नाम हैं रांची, धनबाद, बोकारो, पलामू, गुमला, जामताड़ा, हजारीबाग इन जिलों में सबसे पहले राशि भेजी जा रही है।

तो क्या बाकी जिलों को नहीं मिलेगा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन जिलों में पहले ट्रायल में पैसा भेजा जाएगा। बाकी झारखंड के सारे जिलों को 20 तारीख से पहले पैसा मिलना शुरू हो ही जाएगा। क्योंकि सरकार त्यौहारों में भी पैसा भेजती है। रविवार को बैंक बंद रहती है इसलिए रविवार को पैसा नहीं आएगा लेकिन उसके बाद आपके पैसे आएंगे।

मैया सम्मान योजना के 15वीं किस्त कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको मैया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाना है।
  • होमपेज पर आपको “लॉगिन” या “Application & Payment Status” का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
  • सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाने के बाद “भुगतान स्थिति देखें” पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने नया पेज खुल कर आ जाएगा यहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
  • आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफाई कर लेना है।
  • वेरिफिकेशन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आपकी किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।

अगर आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी नहीं दिखे, तो अपने बैंक में जाकर पासबुक अपडेट करवाएं या स्थानीय पंचायत कार्यालय में जाकर भी इसकी जानकारी लें सकते हैं।

FAQ (प्रश्नोत्तर)

प्रश्न 1. मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना क्या है?

उत्तर: यह झारखंड सरकार की महिला कल्याण योजना है, जिसमें गरीब महिलाओं को हर माह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

प्रश्न 2. मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना की 15वीं किश्त कब जारी हुई?

उत्तर: 15वीं किश्त अक्टूबर 2025 में जारी की गई है।

प्रश्न 3. इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

उत्तर: वे महिलाएँ जो झारखंड की निवासी हैं, जिनकी पारिवारिक आय ₹2 लाख से कम है और जो किसी अन्य सरकारी योजना से पेंशन नहीं ले रही हैं।

प्रश्न 4. 15वीं किश्त की स्थिति कैसे देखें?

DBT पोर्टल या बैंक खाते के मिनी स्टेटमेंट से भुगतान स्थिति जांची जा सकती है।

प्रश्न 5. योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

(mmmsy.jharkhand.gov.in) ही योजना की आधिकारिक वेबसाइट है।

निष्कर्ष:

मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक मजबूत आर्थिक सहारा है। 15वीं किश्त जारी होने के साथ, हजारों महिलाओं को फिर से राहत मिली है। अगर आप इस योजना के तहत लाभ लेना चाहती हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके सभी दस्तावेज़ सही हैं और आपका बैंक खाता आधार से लिंक है। सरकार द्वारा दी जाने वाली यह सहायता न केवल आर्थिक मदद है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment