Maa Voucher Yojana Rajasthan: क्या है यह योजना, कैसे मिलेगा लाभ, पूरी जानकारी

4.5/5 - (2 votes)

Maa Voucher Yojana Rajasthan 2026: केंद्र सरकार हो चाहे राज्य सरकार समय-समय पर राज्य के नागरिकों के लिए कल्याण और जनहित के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की शुरूआत की जाती है। और ऐसे ही एक योजना राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है जिसका नाम “राजस्थान मां वाउचर योजना” है। इस योजना के तहत राज्य की गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विषय सूची

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maa Voucher Yojana Rajasthan Kya Hai

Maa Voucher Yojana Rajasthan राज्य की महिलाओं के लिए बहुत ही खास योजना है। और जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है कि यह योजना केवल गर्भवती महिलाओं के लिए लागू की गई है, तो12 सप्ताह (84 दिन) या उससे अधिक दिनों की गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत फ्री सोनोग्राफी करवा सकती हैं। लाभार्थी गर्भवती महिला को अपना जन आधार कार्ड तथा मोबाइल फोन लेकर चिकित्सा संस्थान पर जाना होगा, वहां OTP के माध्यम से उनके मोबाइल पर SMS द्वारा QR वाउचर जारी किया जाएगा जिसकी वैधता 30 दिनों की होगी।

यदि किसी कारणवश तय समय में महिला सोनोग्राफी नहीं करा पाती हैं, तो वह दोबारा चिकित्सा संस्थान पर जाकर उसकी अवधि 30 दिन तक के लिए और बढ़ा सकती हैं। इस योजना की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें, और सरकारी योजनाओं की लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल एवं व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वॉइन कर सकते हैं, जिसका लिंक नीचे दिए गए हैं।

योजना का संक्षिप्त विवरण

योजना का नामMaa Voucher Yojana Rajasthan
राज्यराजस्थान
इनके द्वारा घोषणामुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा
कब शुरू की गई8 अगस्त, 2024
उदेश्यगर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी जांच सेवा उपलब्ध
लाभार्थीराज्य की दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं
लाभ
गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के लिए निशुल्क सोनोग्राफी जांच की सुविधा।
चिकित्सकीय अनुमतिडॉक्टर की सिफारिश या अनुमति पर दूसरी सोनोग्राफी भीडॉक्टर की सिफारिश या अनुमति पर दूसरी सोनोग्राफी भी बिल्कुल मुफ्त की जा सकेगी।
आवेदन का माध्यमOnline
Official Websiteclick here
फॉर्म पीडीऍफ़download here

योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मां वाउचर योजना गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही खास योजना है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में सोनोग्राफी की सुविधा प्रदान करना है। राज्य की वैसी महिलाएं जो कम से कम 84 दिन की गर्भवती हैं, वह राज्य के किसी भी प्राइवेट या सरकारी सोनोग्राफी सेंटर पर निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकेंगी। इस योजना के तहत “Free Sonography” करवाए जाने पर उसका खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

Read also:8वीं 10वीं पास महिलाओं को घर बैठे मिलेगा नौकरी 4525 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सोनोग्राफी क्यों जरूरी है?

गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड या सोनोग्राफी इसलिए कराया जाता है, ताकि गर्भावस्था के दौरान भ्रूण की वृद्धि एवं विकास को देखा जा सके। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रेगनेंसी सामान्य रूप से आगे बढ़ रही है या नहीं। अल्ट्रासाउंड या सोनोग्राफी टेस्ट की मदद प्रेगनेंसी के दौरान एब्नार्मेलिटीज, अबॉर्शन या मल्टीपल प्रेगनेंसी का पता लगाया जा सकता है। इसके साथ ही इससे बच्चे के जन्म की फिक्स तारीख का भी पता लगाया जा सकता है। सामान्य तौर पर गर्भवती महिलाओं का 2 से 3 बार सोनोग्राफी करवाया जाता है, पहला टेस्ट 6-12 सप्ताह के बीच और दूसरा टेस्ट 13-26 सप्ताह के भीतर कराया जाता है।

मां वाउचर योजना राजस्थान की विशेषताएं

  • मार्च 2026 से राजस्थान सरकार द्वारा Maa Voucher Yojana को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ ही जिलों में शुरू की गई थी, लेकिन अब इस संपूर्ण राज्य में लागू कर दिया गया है।
  • राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को उनके मोबाइल पर SMS के जरिए QR Code आधारित “Mother Voucher” भेजा जाएगा।
  • उस Mother Voucher को दिखाकर गर्भवती महिलाएं जो कि कम से कम 12 सप्ताह की गर्भवती हैं, वह राज्य के किसी भी प्राइवेट या सरकारी सोनोग्राफी सेंटर पर निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकेंगी।
  • इस योजना के माध्यम से दूर दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में सोनोग्राफी की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
  • इस योजना के जरिए राज्य के गरीब तबके की गर्भवती महिलाओं के बीच अपने स्वास्थ्य को लेकर सजगता और उत्साह बढ़ेगा।
  • मां वाउचर योजना के जरिए राज्य में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।
  • इस योजना के माध्यम से कमजोर मां और बच्चे को समय पर सही दवा और सही इलाज का लाभ मिल सकेगा।
  • समय-समय पर सोनोग्राफी हो जाने से मां, बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की देख रेख समय पर हो सकेगी।

मां वाउचर योजना का लाभ कैसे मिलेगा?

  • Maa Voucher Yojana के माध्यम से 14 सप्ताह और उससे अधिक की गर्भवती महिलाएं निशुल्क सोनोग्राफी करा सकती हैं।
  • निशुल्क सोनोग्राफी योजना 2026 का लाभ उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं को जन आधार कार्ड और उसमें लिंक मोबाइल नम्बर वाला फोन चिकित्सा संस्थान पर जाते समय अपने साथ लेकर जाना होगा।
  • मोबाइल फोन पर SMS के जरिए QR Code आधारित “Mother Voucher” भेजा जाएगा।
  • यदि 30 दिनों के अंदर लाभार्थी महिला सोनोग्राफी नहीं करवा पाती है तो उस स्थिति में महिला चिकित्सा संस्थान पर जाकर निर्धारित वैधता को अगले 1 महिने के लिए और बढ़ा सकती हैं।
  • लेकिन 30 दिनों के बाद सोनोग्राफी समय सीमा को आगे बढ़ाने का यह लाभ महिलाएं केवल एक बार मिलेगा।
  • सोनोग्राफी के लिए हर गर्भवती महिला को एक वाउचर दिया जाएगा, लेकिन अगर डॉक्टर को लगता है कि डिलीवरी से पहले दूसरे सोनोग्राफी की जरूरत है तो उस स्थिति में दूसरा वाउचर भी फ्री उपलब्ध कराया जाएगा।

पात्रता

  • हर योजना की तरह ही Maa Voucher Yojana Rajasthan के लिए भी राज्य सरकार द्वारा कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जिसे पूरा करके ही इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है जो कि इस प्रकार से हैं:-
  • Maa Voucher Yojana Rajasthan के तहत आवेदन करने वाली महिला राजस्थान की मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य की केवल गर्भवती महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदक महिला के पास जन आधार कार्ड एवं उस लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • जिस भी गर्भवती महिला का रजिस्ट्रेशन प्रोफेशनल कंसल्टेंट ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर (PCTS) के तहत होता है, वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगी।

Rajasthan Maa Voucher Yojana Document 2026

मां वाउचर योजना राजस्थान 2026 का लाभ उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं के पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।

आधार कार्ड
जन आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इत्यादि

Maa Voucher Yojana 2026 Online Apply

  • यदि आप राजस्थान की गर्भवती महिला हैं और Maa Voucher Yojana Online Apply कर फ्री सोनोग्राफी करवाना चाहती हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रियाओं का पालन कर लाभ उठा सकती हैं।
  • सबसे पहले गर्भवती महिला को मां वाउचर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सूचीबद्ध निजी/सरकारी चिकित्सा संस्थान में जाना होगा।
  • साथ ही गर्भवती महिला को अपना जन आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल फोन चिकित्सा संस्थान में लेकर जाना होगा।
  • इसके बाद सेंटर के कर्मचारी से मां वाउचर योजना की जानकारी प्राप्त करनी होगी और उनसे सोनोग्राफी के लिए कहना होगा।
  • संबंधित कर्मचारी द्वारा आपका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिया जाएगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी के जरिए SMS पर QR वाउचर जारी किया जाएगा।
  • इस वाउचर के माध्यम से आप 30 दिन के अंदर निशुल्क सोनोग्राफी करा सकतीं हैं।

निष्कर्ष
दोस्तों, इस लेख में हमने Maa Voucher Yojana Rajasthan के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यह योजना राजस्थान लोगो के लिए काफी महत्वपूर्ण योजना साबित होने वाली है, इसके क्या लाभ हैं, पात्रता मानदंड, क्या है, आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या लगने वाले हैं और ऑनलाइन आवेदन कैसे और कब करना है इन सब के बारे में विस्तार से इस लेख में बताया है।
.
ध्यान दें :- केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई नई या पुरानी योजनाओं की जानकारी हम सबसे पहले अपने इस वेबसाइट New yojana के माध्यम से देते हैं। तो आप हमारे इस वेबसाइट को फॉलो करना ना भूलें।

आवश्यक सूचना

पाठक मित्रों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि New yojana वेबसाइट कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है। इस वेबसाइट को आम लोगों द्वारा शुरू की गई है जिस पर योजनाओं के बारे में सरलता से बताया जाता है। अगर आप इस पोर्टल पर किसी पुरानी योजना के बारे में पढ़ रहे हैं तो उसकी सत्यता जांचने के लिए योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं, ऑफिशल वेबसाइट का लिंक हर लेख में प्रदान किया हुआ रहता है, धन्यवाद!

Maa Voucher Yojana Rajasthan FAQS

क.मां वाउचर योजना का लाभ कैसे लें?

उत्तर:मां वाउचर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए, राजस्थान की पात्र गर्भवती महिलाएं नजदीकी सरकारी या पैनलबद्ध अस्पताल में संपर्क कर सकती हैं। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक ई-वाउचर प्रदान किया जाता है, जिसका उपयोग निःशुल्क सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड) करवाने के लिए किया जा सकता है। यह वाउचर लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है, जिसे स्कैन करके सेवा का लाभ आसानी से लिया जा सकता है।

क्या निजी अस्पताल में भी फ्री सोनोग्राफी होगी?

उत्तर:हाँ, Maa Voucher Yojana Rajasthan के तहत सूचीबद्ध (Empanelled) निजी एवं सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। लाभार्थी गर्भवती महिला को अपने जन आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ अस्पताल जाना होगा। QR आधारित वाउचर प्राप्त होने के बाद वह निर्धारित अस्पताल में मुफ्त सोनोग्राफी करवा सकती है।

क्या दोबारा Voucher मिल सकता है?

उत्तर:हाँ, यदि डॉक्टर की सलाह के अनुसार गर्भवती महिला को दूसरी सोनोग्राफी की आवश्यकता होती है, तो उसे दूसरा वाउचर भी जारी किया जा सकता है। इसके अलावा, यदि महिला 30 दिनों के भीतर सोनोग्राफी नहीं करवा पाती है, तो वह चिकित्सा संस्थान में जाकर वाउचर की वैधता एक बार और बढ़वा सकती है।

क्या ऑनलाइन आवेदन करना होगा?

उत्तर:नहीं, Maa Voucher Yojana Rajasthan के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पात्र गर्भवती महिलाओं को सरकारी या सूचीबद्ध निजी चिकित्सा संस्थान में जाकर अपना जन आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर प्रस्तुत करना होता है। इसके बाद OTP सत्यापन के माध्यम से QR आधारित वाउचर जारी किया जाता है, जिसके जरिए निशुल्क सोनोग्राफी का लाभ लिया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment